अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा मनाई गई आजादी की 79वी वर्षगांठ
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा आयोजित आजादी की 79वी वर्षगांठ माहेश्वरी के साथ साथ अन्य परिवारों की उपस्थिति मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर निगम द्वारा बनाये गये केशव नगर सिनियर सिटिजन उद्यान मे ध्वजारोहण - ध्वज वंदन व राष्ट्रगान के साथ आरम्भ हुआ, तत्पश्चात भगवान महेश की वंदना की गयी। भारत माता की जय, वंदे मातरम के जय घोष के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ने आजादी के शुरवीरों की अविस्मरणीय गाथा सुनाई। आमंत्रित समाज के महानुभावों ने अभिवादन पेश किया। कई परिवार बच्चों सहित पधारे, जो कि आजकल के समय मे प्रसंशनीय कदम है, अन्त में अल्पाहार की व्यवस्था की गयी थी एवं एक दूसरे को पुन: आजादी की बधाई देकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
संगठन मंत्री देशबंधु मूंदड़ा, अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी, मनीष जाजू एवं महेंद्र साबू के नेतृत्व में एवं प्रशांत मालानी, गोपाल मनियार, कमलेश काबरा, आशीष फोपलिया, राकेश वैद्य, आलोक राठी, विजय पुंगलिया, जुगल किशोर बागड़ी, शिव चांडक, नयन मालानी, हेमराज मालपानी, पवन मूंदडा, राजेश पंपालिया, ललित मेहता, कृष्णगोपाल ईनाणी, विजय काबरा, पंकज धुप्पड़ के सहयोग से एवं प्रांत वं जिला से पदाधिकारी राजेंद्र पेड़ीवाल, चंद्रप्रकाश कासट, अरविंद जाजू, विनोद पोरवाल, सुरेश दम्मानी, लक्ष्मीलाल झंवर, राधामोहन काबरा, संगीता संजय बिरला, विक्की भूतड़ा, महेश देवपुरा, गिरीश भूतड़ा एवं माहेश्वरी परिवारों की उपस्थिति में देश के प्रति प्रेम एवं अपने स्वाभिमान की जीत का उत्साह देखते ही बनता था, पधारे अतिथि गणों एवं क्षेत्र के अध्यक्ष द्वारा आत्मनिर्भर भारत, देश की एकता और अखंडता एवं समाज की एकता के नाम बहुत ही सुंदर संदेश दिए गए।
Latest News