अवधेश लढ्ढा बिल्सी राष्ट्रीय महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) बने
एटा के होटल चंद्रमुखी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर का तृतीय स्थापना दिवस कार्यकर्ता सम्मान समारोह के रूप में विशाल सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें देश के कोने-कोने से आए किसानों और पदाधिकारी ने भाग लिया। स्थापना दिवस के मौके पर बिल्सी निवासी अवधेश लढ्ढा माहेश्वरी को राष्ट्रीय महासचिव (व्यापार प्रकोष्ठ) का पदभार सोंपा गया है जिसपर बिल्सी बदायूं आगरा फिरोजाबाद शिकोहाबाद मध्य प्रदेश आदि दूर-दराज से आए किसानों व पदाधिकारियों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ अपने नए महासचिव का स्वागत किया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लढ्ढा ने कहा की यह किसानों की बात रखने वाला देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जहां वास्तविक रूप से किसानों के पक्ष के लिए ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है और संगठनों की तरह व्यक्तिगत उद्देश्यों की पूर्ति नहीं की जाती। यह ऐसा संगठन है जिसके माध्यम से आज प्रदेश और देश का किसान सुरक्षित है। इस मौके पर राहुल सोलंकी, दीपक बंसल, अजीत गुर्जर, विवेक चौहान, प्रीति कश्यप, निर्मला, नरेश सागर, धीरज उपाध्याय, संजीव सागर, देशराज सिंह, भगत, गोपाल भदोरिया, निखिल यादव, गोपाल सिंह सहित हजारों पदाधिकारीयों और किसानों ने भाग लिया।
Latest News