लायन्स क्लब कासगंज डायमंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया


लायन्स क्लब कासगंज डायमंड द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस रेलवे रोड स्थित गंगा देवी माहेश्वरी भवन में संचालित विद्यालय में मनाया गया जिसमें रीजन चेयरपर्सन लायन ए.के. सिंह पुंढीर, जोन चेयरपर्सन लायन अनुराग माहेश्वरी, चार्टर अध्यक्ष लायन राजकुमार जाखेटिया, अध्यक्ष लायन विनय कुमार माहेश्वरी, सचिव लायन सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव माहेश्वरी सहित लायन प्रभात गर्ग, लायन डी.एस. चौहान, शीलू चौहान, अलका पुंढीर, डॉ अमित शर्मा, मेहा माहेश्वरी, डॉ. आशीष गुप्ता, शिव कुमार गुरहार, मयंक बिड़ला, डॉ. कशिश गुप्ता, प्रिया माहेश्वरी, अनिल जैन, गौरव अग्रवाल, ममता गुरहार, प्रकाश जाखेटिया, रुचिर गुरहार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। क्लब द्वारा विद्यालय के 200 बच्चों को टिफिन बिस्किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक लायन राजीव माहेश्वरी रहे। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों द्वारा 75 मीटर के तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा गंगा देवी माहेश्वरी भवन में निकाली गई। स्वल्पाहार की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक द्वारा की गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन