माहेश्वरी फाउंडेशन बेंगलुरू द्वारा संचालित माहेश्वरी बॉयज होस्टल में मनाया गया 79 स्वतंत्रता दिवस
राजराजेश्वरी नगर बेंगलुरू स्थित माहेश्वरी फाउंडेशन द्वारा संचालित माहेश्वरी बॉयज होस्टल के छात्रों ने स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारत माता की पूजा एवं अर्चना की गयी। फिर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नवल किशोर मालू, माहेश्वरी युवा संघ के अध्यक्ष दीपक मंत्री, माहेश्वरी फाउंडेशन के चेयरमैन प्रहलाद आगीवाल, छात्र सचिव कीर्तन तोषनीवाल ने तिरंगा फेहराया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गयी। इस अवसर पर हॉस्टल के छात्र, माहेश्वरी फाउंडेशन के ट्रस्टीगण और अन्य समाज बंधू भी उयस्थित थे। चेयरमैन प्रहलाद आगीवाल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए सार्वजनिक सफाई पर जोर दिया। उन्होंने कहा की देश में अनेकों पर्यटन स्थान हैं। अगर हम उन्हें साफ़ रखें तो बहुत से विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर सकतें हैं। इसलिए अपने आसपास सफाई अभियान जरूर चलाएं। गौरीशंकर सारडा ने अपने सम्बोधन में छात्रों को अनुशाशन और सयंम बरतने को कहा। देश के विभिन्न प्रांतों से आये छात्र अपना उद्देश्य को केंद्र बनायें और मैत्रीपूर्ण वातावरण में रहें।
Latest News