अमेरिका के मालिन शहर में कजरी तीज एवं सकंटचतुर्थी का भव्य आयोजन
अमेरिका के मालिन शहर में माहेश्वरी- वैश्य परिवार द्वारा नीमडी (कजरी तीज) की पूजा की एवं सकंटचतुर्थी का भव्य आयोजन किया गया। सभी महिलाएं बहुत ही सुंदर आभूषण एवं वस्त्रो से सज धज कर भारतीय वेशभूषा मे आई एवं नीम माता व चंद्रमा का पूजन कर परिवार जनों के साथ में सत्तू पासा आयोजन मे विशेष रूप से सरिता बाहेती, कृष्णा तोतला, सोनम शाह, मनीषा बाहेती, मंजू सोनी, अंजू माहेश्वरी, श्रुति माहेश्वरी, राजश्री लाहोटी, योगिता जोशी आदि महिलाएं उपस्थित थी। उपरोक्त जानकारी सोनल शाह ने दी।
Latest News