पद्मश्री बंसीलाल राठी से आशीर्वाद लेकर समाज सेवा के नए अध्याय की शुरुआत - श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने किलपॉक स्थित निवास पर की शिष्टाचार भेंट
श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई (सत्र 2025-2027) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने किलपॉक स्थित पद्मश्री बंसीलाल राठी के निवास स्थान पर पहुँचकर ससम्मान शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हाल ही में सम्पन्न शपथ ग्रहण समारोह में पद्मश्री बंसीलाल जी राठी अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो पाए थे। इस कारण श्री गौरी शंकर राठी ने स्वयं उनके घर जाकर भेंट की। इस अवसर पर पद्मश्री बंसीलाल जी ने उन्हें माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और माहेश्वरी समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए मंगल आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष श्री गौरी शंकर राठी ने कहा —मुझे समाज की सेवा करने का जो अवसर मिला है, उसे मैं ईश्वर का आशीर्वाद और आप सभी वरिष्ठजनों का स्नेह मानता हूँ। आने वाले दो वर्षों में हम सभी मिलकर समाज के सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए नई योजनाएँ लागू करेंगे और पारदर्शिता एवं एकता के साथ कार्य करेंगे।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अशोक जे. मूंधडा ने कहा — श्री गौरी शंकर राठी के नेतृत्व में समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके अनुभव और समर्पण से समाज की गतिविधियाँ और भी सशक्त होंगी।
सभा के सचिव श्री संजय मूंदड़ा ने बताया की नई कार्यकारिणी टीम का मुख्य उद्देश्य समाज में युवा वर्ग की भागीदारी बढ़ाना, सामूहिक विवाह, शैक्षिक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देना रहेगा। साथ ही, आधुनिक तकनीक का उपयोग करके सभी सदस्यों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर कई परिवार के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने श्री गौरी शंकर राठी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
Latest News