चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता नेक्स्ट जैन सुपरस्टार 2025 का आयोजन सम्पन्न
चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता नेक्स्ट जैन सुपरस्टार 2025 का आयोजन दिनांक 2 व 3 अगस्त 2025 को स्थानीय इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पूजनीय संत श्री दिग्विजय राम महाराज के सानिध्य एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लढा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी में बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.पी. नामधरानी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा संगठन के निवर्तमान संयुक्त मंत्री सुरेंद्र रांधड़, राष्ट्रीय सयुक्त मंत्री पवन धुत, मुख्य प्रायोजक महेश लढ्ढा, आशीष लढ्ढा, सह प्रायोजक सीए अर्जुन मूंदड़ा, वैभव मूंदडा, स्वागत अध्यक्ष सीए हरीश ईनाणी, गोविंद गोपाल ईनाणी, स्वागत सचिव ललित शारदा, पीयूष शारदा, पूर्व आईटी चेयरमेन सुरेश झंवर सहित संगठन के पूर्व राष्ट्रीय सयुक्त मंत्री अनंत समदानी, शैलेंद्र झंवर, राजेंद्र गगरानी, राकेश मंत्री, दर्शन असावा, शशांक बिरला, प्रतीक कचोलिया, भरत लढ्ढा, अशोक अजमेरा उपस्थित थे। संगठन के जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेडा ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत प्रतियोगिता एकल नृत्य जूनियर 7 से 14 वर्ष में हर्षिता तोषनीवाल प्रथम आराध्या देवपुरा द्वितीय, एकल नृत्य 14 से 22 वर्ष में वंशिका मून्दडा प्रथम राधे काबरा द्वितीय रही, एकल नृत्य 22 से 40 वर्ष में एकता लढ्ढा प्रथम, पीयूष मंत्री द्वितीय, शास्त्रीय संगीत में इशिता माहेश्वरी प्रथम, रितिका तोतला माहेश्वरी द्वितीय, समूह नृत्य में रंगीलो गुजरात प्रथम टीम शक्ति द्वितीय, एकल गायन प्रतियोगिता 7 से 14 वर्ष में हार्दिक माहेश्वरी प्रथम एवं तृषा सोमानी द्वितीय, वेदिका माहेश्वरी तृतीय, एकल गायन 14 से 22 वर्ष आलोक भदादा प्रथम, एकल गायन 22 से 40 वर्ष विपुल अजमेरा प्रथम, नेहा माहेश्वरी द्वितीय, साक्षी सोमानी तृतीय रहे, कविता एकल 18 से 40 वर्ष अक्षरा बजाज प्रथम, यस समदानी द्वितीय, श्रीमती और श्री माहेश्वरी राशि मूंदडा प्रथम, पीयूष मंत्री प्रथम, आशा मून्दडा द्वितीय, म्यूजिकल सालो में हार्दिक माहेश्वरी प्रथम, दिव्यांग कौशल प्रतियोगिता प्रस्तुति में पुरु पुंगलिया प्रथम रहे।
संगठन मंत्री लोकेश सोमानी ने बताया की सांस्कृतिक आयोजन में निर्णायक गण सत्यनाराय गग्गड़ भीलवाड़ा, परिधि भटनागर चित्तौडग़ढ़, राशि परिहार नीमच, रमा पचीसिया भीलवाड़ा ने निर्णयक प्रक्रिया पूरी की। संगठन के पदााधिकारी ने सभी निर्णयको का रुपटा पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया, सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल ने बताया की कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य संत श्री दिग्विजयराम जी महाराज के सानिध्य में भव्य सत्संग के साथ फूलों की होली आयोजित की गई।
कार्यक्रम संयोजक पीयूष शारदा ने बताया की इसी क्रम में भामाशाह सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें कमल अजमेरा, नानालाल भूतडा, मदनलाल भराडिय़ा, राकेश हिंगड़, सौरभ तोषनीवाल, महेश नुवाल, देवकरण समदानी, सत्यनारायण नामधरानी, सुरेश चंद्र लढा, राधेश्याम मंडोवरा, अनिल सोमानी, देवेंद्र सोमानी, संतोष पुंगलिया, शिवनारायण मून्दडा, कृष्ण चंद्र सोमानी, शिवनारायण धूप्पड, शंकर लाल मंडोवरा, प्रहलाद राय आगाल, शिवनारायण मूंदड़ा, सत्यनाराय हेड़ा, नारायण समदानी का अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की सयोजिका मीना सोमानी ने बताया की कार्यक्रम में युवा संगठन प्रदेश संयुक्त मंत्री अंकित अजमेरा, जिला संगठन मंत्री लोकेश सोमानी, कार्यक्रम सयोजक पीयूष शारदा, खेल मंत्री दिनेश सोमानी, कार्यक्रम संयोजक मीना सोमानी, राधेश्याम लढा, राकेश खटोड, प्रदीप मून्दडा, शुभम काबरा, बादल नारानीवाल, सौरभ जागेटिया, अभिषेक मूंदडा, कुलदीप जागेटिया, विष्णु बाहेती, हरशुल पुंगलिया, आशीष मून्दडा, मनीष मंडोवरा, भानु झंवर, चंचल मंत्री, महिला संगठन से कुंतल तोषनीवाल, राष्ट्रीय पदाधिकारी मंजू तोषनीवाल, सरस्वती रांधड़, प्रेम मांधना, चंदा नामधर प्रदेश संगठन मंत्री, लीला आगाल प्रदेश संयुक्त मंत्री, कृष्णा समदानी जिला अध्यक्ष, ऋतु सोडाणी, आयोजन समिति से नरोत्तम हेड़ा, लोकेश अजमेरा, ललित लढ्ढा, चेतना नामधरानी, दीपिका सोमानी, सीमा समदानी, सोनू नामधरानी, अनीता जागेटिया, रंजन झंवर, रिंकू चेचानी, अदिति झंवर, राशि मूंदड़ा, इंदिरा बल्दवा, भावना न्याती, सीमा गगरानी, किरण लढ्ढा, नीतू समदानी, अखिलेश बसेर, दीपक बसेर, जयेश काकानी, शंकर लाल गगरानी, परसराम मूंदड़ा, कमलेश जेतलियाँ, राकेश जेथलिया, कमल अजमेरा, उत्कर्ष तोतला, निर्मल गगरानी, सतीश मंडोवरा, रामप्रसाद मून्दड़ा, ललित आगाल, मुकेश आगाल, प्रहलाद राय आगाल, चंद्र प्रकाश न्याती, दिनबंधु सोमानी, आशीष काबरा, राजेश जागेटिया, पिंटू बाहेती, शैलेन्द्र समदानी, रौनक ललित समदानी, गोपाल काबरा, राकेश काखानी, अर्पित पोरवाल, निलेश चेचानी, गोपाल जाजू, कैलाश भराडिय़ा, सुशील कल, संजय न्याती, सुरेश सोडाणी, मुकेश घटयाणी एवं समाजजन मौजूद रहे। ललित लढ्ढा ने बताया की कार्यक्रम में डा.ॅ हरिओम लढ्ढा, डॉ. हरिओम तुर्किया, डॉ. आंचल झंवर का भी सम्मान किया एवं मंच संचालन हर्ष सोमानी एवं दीपक आगाल ने किया एवं आभार कृष्ण गोपाल हेडा ने प्रकट किया।
Latest News