अखिल गुजरात मेवाड़ माहेश्वरी युवा संगठन का प्रथम अधिवेशन 'आरंभ' का आयोजन सम्पन्न

नडियाद स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर प्रांगण में अखिल गुजरात मेवाड़ माहेश्वरी युवा संगठन का प्रथम अधिवेशन 'आरंभ' उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुजरात भर से 4500 से अधिक समाज बंधु एवं मातृशक्ति ने भाग लिया, वहीं कई परिवार ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या रहे। अपने संबोधन में श्री राजकुमार काल्या ने समाज की घटती जनसंख्या, सामाजिक आयोजनों में सीमित व्यंजन तथा प्री-वेडिंग शूट जैसे समकालीन विषयों पर गंभीर चिंतन की आवश्यकता बताई और कहा कि इन मुद्दों पर आगामी दिनों में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के महामंत्री प्रदीप लड्ढा, गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा और समाजसेवी कैलाश खटोड़ मंच पर उपस्थित रहे। इस अधिवेशन में समाज के उत्थान के लिए कई नवाचार किए गए। दो मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किए गए, जिनमें गुजरात में बसे 4500 से अधिक मेवाड़ माहेश्वरी परिवारों की जानकारी तथा विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर समाज बंधुओं के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए एक अलग फंड की स्थापना की गई, जिसमें भामाशाहों द्वारा उदारतापूर्वक योगदान किया गया। इस भव्य अधिवेशन की मेजबानी नडियाद मेवाड़ माहेश्वरी समाज ने की, जिन्होंने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन