भविष्य की योजना बनाने में असफलता ही असफल भविष्य का आधार है-धवल गाँधी

नांदेड़ दिनांक 27: अक्सर हम बच्चो के करियर को लेकर देखादेख या फिर अपनी सीमित जानकारी से निर्णय लेते है, जिसमे बच्चों की सोच, इच्छा, क्षमता आदि को नजऱअंदाज किया जाता है। इससे बच्चा भविष्य की उस काली गर्त में जाकर गिरता है जहाँ से लौटना उसके लिए असंभव होता है। इसलिए नए युग के नए कोर्सेस को जानना, विविध शिक्षा संस्थानों और उनके द्वार प्रदत्त सुविधाओं के साथ ही उनका फीस स्ट्रक्चर, उनके साथ जुड़े एम्प्लॉयर्स आदि की जानकारी लेना आवश्यक होता है। इस प्रस्तावना के साथ प्रारम्भ करते हुए विख्यात करियर कोच धवल गाँधी ने साइंस और कॉमर्स शाखा के विविध कोर्सेस, संस्थाएं, प्रवेश प्रक्रिया, फीस, प्रदत्त सुविधाएं, जॉब प्रोफाइल आदि की विस्तृत जानकारी दी।

श्री ह.ब.मे. माहेश्वरी शिक्षण विकास संस्था नांदेड़ द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम छात्रों से खचाखच भरे सभागृह में धवल गाँधी ने लगभग दो घंटे तक उपस्थित छात्र एवं उनके मातापिता को नए युग के नए कोर्सेस चुनने के रहस्य समझाए।

महेश वंदना से प्रारम्भ करते हुए प्रमुख अतिथि का सम्मान और संस्थाध्यक्ष गोपाललाल लोया के स्वागतपर उद्बोधन के बाद नए युग के नए कोर्सेस इस विषय पर मार्गदर्शन प्रारम्भ हुआ। मंच पर संस्था के अध्यक्ष गोपाललाल लोया, सेक्रेटरी प्रो. किशनप्रसाद दरक, कोषाध्यक्ष रमेश डागा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश इन्नाणी, सहकोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद तोषनीवाल, सहमंत्री एड. दीपा बियाणी, नांदेड़ जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गोवर्धन बियाणी और संस्था के सभी संचालकगण थे।

श्री धवल गाँधी के मार्गदर्शन और प्रश्नोतरी के उपरांत सीए हर्ष दीपा गोपाल तापडिय़ा इस युवा को चार्टर्ड एकाउंटेंसी की परीक्षा में सम्पूर्ण भारतवर्ष में 46 वा स्थान प्राप्त करने के लिए एड. मदनलाल राठी एवं श्री शुभम भक्कड़ स्मृति स्वर्ण पदक और खेलकूद में असामान्य सफलता हेतु पार्थ अर्चना आनंद कलंत्री को डॉ. रामचन्द्र तोषनीवाल स्मृति खेलरत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। इस समय 10वी, 12वी, के साथ ही विविध परीक्षाओं में विशेष सफलता पाने वाले 25 माहेश्वरी युवाओं को विद्यादेवी हरीकिशन लोहिया रजत पदक प्रदान किये गए।

कार्यक्रम की सफलता हेतु संचालकगण सर्वश्री हरिदास भट्टड़, रामप्रसाद मूंदड़ा, जगदीश बियाणी, डॉ. शोभा तोषनीवाल, परमानंद तोषनीवाल, सुरेश भराडिय़ा, डॉ. उर्मिला बिरला धुत, एड. अशोक भूतड़ा, आनंद गग्गड़, एड. आनंद बंग ने अथक प्रयास किये। मुख्य अतिथि की आवभगत हेतु केजीबी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष निखिल बाहेती, नांदेड़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के सहसचिव अंकित मूंदड़ा तथा युवा साथी सक्षम भराडिय़ा, डिजिटल मैनेजमेंट डॉ. रामनारायण और उनकी पुत्री जान्हवी दरक, मंच व्यवस्था मुखेड निवासी कस्तूरी बियानी और रिद्धि बियानी और सभागृह व्यवस्था में गोपाल बियाणी, राजकुमार बिरला, अरुण काबरा आदि ने सहयोग किया। एड आनंद बंग और एड. दीपा बियाणी ने मंच संचालन किया। संस्था सचिव. प्रो. किशनप्रसाद दरक द्वारा आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन