श्रीगंगानगर जिला माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री भंवरलाल चांडक परिवार द्वारा आंखो के मोतियाबिंद कैंप का आयोजन
स्व. श्रीमती एवं श्री बृजलाल चाण्डक सुरतगढ़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों के सौजन्य से श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 08 अक्टूबर 2023, रविवार को श्री माहेश्वरी भवन, सूरतगढ़ में चांडक परिवार सूरतगढ़ द्वारा दूसरा निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, श्रीगंगानगर के नेत्र चिकित्सक डॉ. गरिमा व डॉ. विष्णु शर्मा द्वारा टेक्निशियन व नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से 367 रोगियों की निःशुल्क नेत्र जांच कर 130 रोगी मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये गये, जिन्हें श्री जगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, श्रीगंगानगर ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन करवाये जायेंगे, शेष रोगियों को निःशुल्क दवाईयां दी गई,!
परियोजना निदेशक महावीर इन्टरनेशनल के बीकानेर सम्भाग के सम्भागीय अध्यक्ष वीर संजय बैद, गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर सत्यनारायण झंवर के अनुसार शिविर का उद्घाटन उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज कुमार चितलांगिया, प्रदेश सचिव पवन सोमानी, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष बाबू लाल मोहता, निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश जाजू ,अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के कार्यसमिति सदस्य महेश दमानी, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य रतनलाल लाहोटी, चन्द्रमोहन पेड़ीवाल, राजेन्द्र राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार लखोटिया विजयनगर श्री गंगानगर जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष बाबू लाल लखोटिया, सचिव इन्द्र चन्द चाण्डक , हनुमानगढ़ जिला माहेश्वरी उपाध्यक्ष विमल चांडक हिमाचल पंजाब प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पेड़ीवाल अबोहर , विजय पेड़ीवा़ल अबोहर, बीकानेर शहर सभा अध्यक्ष अनिल सोनी, बलदेव मूंधड़ा , व माहेश्वरी समाज सूरतगढ़ के अन्य गणमान्य बंधुओं ने सयुक्त रूप से किया।
नगरपालिका सूरतगढ़ के अध्यक्ष परसराम भाटिया ने शिविर का अवलोकन किया व संस्था के इस पुनित कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए चाण्डक परिवार का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने स्व. बृजलाल चाण्डक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, शिविर में शेर सिंह नरूका, धर्मपाल, शारीरिक शिक्षक आत्माराम महर्षि के नेतृत्व में माता जीतोजी कन्या महाविद्यालय सूरतगढ़ की रेंजर टीम, राजकीय महाविद्यालय सूरतगढ़ के रोवर क्रू व रेंजर टीम सहित संस्था सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया ।
महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर दिलीप मिश्रा ने समस्त रोगियों के सफल ऑपरेशन व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए, समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, सेवादारों का आभार व्यक्त किया,शिविर में आने वाले प्रत्येक रोगी व उनके परिजनों के लिए भोजन, दवाइयां आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गई।
Latest News