राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन का शिखर संगम कार्यक्रम भीलवाड़ा में सम्पन्न
राष्ट्रीय माहेश्वरी महिला संगठन का बहुप्रतीक्षित और प्रेरणादायक कार्यक्रम शिखर संगम भीलवाड़ा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रदेश, जिला एवं नगर माहेश्वरी महिला संस्थान भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और नेतृत्व विकास के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पदाधिकारियों के मंचासीन होने, दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्ति एवं ऊर्जा से भर गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति लोहिया एवं नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिनंदन कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी (छत्तीसगढ़) ने अपने विचारों में कहा कि जब तक आप सुनेंगे नहीं, बोल नहीं पाएंगे। जब तक आप पढ़ेंगे नहीं, लिख नहीं पाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें एकजुट होकर हर योजना को गाँव-गाँव तक पहुँचाना है। उनके यह शब्द उपस्थित सभी महिलाओं के मन में प्रेरणा का संचार कर गए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ (कानपुर) ने अपने विचारों में कहा की कुशल नेतृत्व ही सबसे बड़ा संगठन है। जब कार्यकर्ता साथ चलेंगे, तभी संगठन शिखर पर पहुँचेगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन का आधार है। एक मजबूत संगठन, सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया की इंजन के डिब्बे सबसे प्यारे होते हैं क्योंकि वे मंजिल तक पहुँचाने की क्षमता रखते हैं, अपने डिब्बों को साथ लेकर चलते हैं और खुद आग सहते हुए दूसरों को आगे बढ़ाते हैं।
Latest News