नवनियुक्त जिला कलेक्टर का आर्य समाज, ब्यावर द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन

आर्य  समाज, ब्यावर द्वारा जिला कलैक्टर सभागार में आर्य समाज, ब्यावर के पदाधिकारीयो ने नव नियुक्तजिला कलैक्टर कमल राम मीणा का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। आर्य समाज ब्यावर के मंत्री राजेंद्र काबरा ने बताया कि सुबह जिला कलैक्टर सभागार में जिला कलैक्टर कमल राम मीणा का आर्य समाज ब्यावर के प्रधान भूदेव आर्य ने गायत्री मंत्र लिखा दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री राजेंद्र काबरा ने वेदों का सार सत्यार्थ प्रकाश भेंट की। सामूहिक रूप से महर्षि दयानन्द सरस्वती का चित्र वाला स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। जिला कलैक्टर महोदय द्वारा आर्य समाज का देश के प्रति राष्ट्रीय प्रेम वह देश में जब भी आपदा पड़ी आर्य समाज का सबसे आगे सेवा करने वाली संस्था बताया, महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम से आज नारी शिक्षा में दुनिया का सबसे बड़ा संस्थान है। और ब्यावर उपखण्ड अधिकारी रहने के दौरान डाक बंगले में महर्षि दयानन्द सरस्वती के प्रवास का शिला लेख जो लगा था उस पर भी जानकारी होने का आप द्वारा बताया गया कि ब्यावर जिला के विकास कार्य और शहर हित के कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। स्वागत अभिनंदन करने अध्यक्ष भूदेव आर्य, मंत्री राजेंद्र काबरा, शिक्षण संस्थान सचिव अभय देव आर्य, कोषाध्यक्ष वैभव तोषनीवाल, शान्ति लाल प्रजापति, रामकरण शर्मा आदि दयानन्द आर्य बालिका महाविद्यालय, गोदावरी आर्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षण गण आदि उपस्थित हुए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन