जलतल रणधर की स्वरचित पुस्तक का हुआ प्रकाशन

कोयंबटूर निवासी श्री पुखराज-श्रीमती तारा भट्टड़ की दोहती (नातिन) एवं इन्दौर निवासी श्री विजय-श्रीमती कुसुम रणधर की पौत्री व श्रीमती रितु-श्री अभिषेक रणधर की 14 वर्षीय सुपुत्री जलतल रणधर ने अपनी पहली पुस्तक वेलवेट ट्रेकस-वेर ट्रृथ लाइस (Welcome Tracks-Where Truth Lies) लिखी एवं प्रकाशित करवाई है। यह किताब एक रोमांचक पठनीय अनुभव है। इसकी कहानी एक ट्रेन यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें रहस्य एंव रोमांच का अद्भुत मिश्रण है। उक्त पुस्तक भारत और देश-विदेश मे ई-बुक्स (अमेजन इत्यादि) मे उपलब्ध है। अमेरिका, इंग्लैंड, जापान और अन्य 10 देश मे किताब का प्रकाशित संकरण उपलब्ध है। लेखन शैली से स्पष्ट होता है कि लेखिका जलतल की अंग्रेजी भाषा पर गहरी पकड़ है। यह जानकर विश्वास करना कठिन हो जाता है कि यह पुस्तक एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने लिखी है। जलतल ने अपनी गर्मीयो की छुट्टियों का बेहतरीन उपयोग करते हुए एवं परिजनो के प्रोत्साहन से एक उच्च स्तरीय रचना लिखी व प्रस्तुत की है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार जलतल रणधर को इस सुयश की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन