नाथद्वारा में महेश नवमी का महापर्व धूमधाम से मनाया गया
श्रीनाथ माहेश्वरी समाज और श्रीनाथ माहेश्वरी महिला मंडल नाथद्वारा द्वारा महेश नवमी का महापर्व नन्द किशोर बंग की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। समाज के सचिव शंकर सोडानी ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य महाराज श्री राधा कृष्ण जी द्वारा महेश भगवान को दीप प्रजव्वलन माल्यार्पण और महाआरती कर की गई, साथ ही महाराज श्री का आशीर्वचन प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में महाराज श्री ने समाज की विरासत बताई और इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रेमलता मालानी व प्रेमलता बिड़ला द्वारा महेश वंदना प्रस्तुत की गई। राजेंद्र सोमानी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। महेश नवमी के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं का भी समापन हुआ। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं वह एकेडमिक में अच्छे रिजल्ट प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया जिसमें रतन लाल मालपानी, भंवर लाल देवपुरा, श्याम लाल अजमेरा, श्याम लाल सोमानी आदि का सम्मान किया गया, साथ ही वरिष्ठ महिला सदस्यों का भी सम्मान किया गया। समाज द्वारा पिछले वर्ष में जिन लोगों ने विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की उनका भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ संरक्षक मदन लाल मालानी ने समाज में व्याप्त हो रही कुरीतियों से दूर रहने का आग्रह किया। जगदीष चंद्र देवपुरा ने माहेश्वरी समाज की उत्पति के इतिहास की जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ सदस्य श्री सुरेश हेडा ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्य्क्ष नंद किशोर बंग ने समाज को संबोधित किया। उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोमानी, भगवती लाल ईनाणी, श्यामसुंदर देवपुरा, गिरिराज झंवर, सुरेश हेड़ा, कैलाश दरक, वीरेंद्र बांगड़, नवनीत कचोलिया, मुकुल देवपुरा के साथ राजसमंद जिला नवयुवक मंडल उपाध्यक्ष अशोक कचोलिया, सचिव गिरिराज हेडा, जिला महिला मंडल संयुक्त सचिव प्रेमलता सोडाणी, महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. लोक कल्याणी लाहोटी, सचिव रंजना कचोलिया, चंद्रकांता सारदा, रश्मि बंग, रेणु मूंदडा व समाज के नागरिक महिलाएं युवक युवतियां उपस्थित थे। कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा शानदार डांस की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया गया व स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Latest News
