फारबिसगंज बिहार शाखा के द्वारा महेश नवमी उत्सव धूमधाम से संपन्न
माहेश्वरी महासभा, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने मिलकर स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में महेश नवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसे माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष सुरेश राठी, सचिव पवन सोमानी, वरिष्ठ सदस्य विजय लखोटिया, जगदीश माहेश्वरी, राजू बाहेती, गणेश बाहेती, संपत माहेश्वरी आदि ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया। मंच संचालन मनीषा माहेश्वरी ने आकर्षक अंदाज में किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्य और बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिसमें हमारी बहनों ने राजस्थानी डांस पर घूमर डाली, बच्चों ने बहुत सुंदर सुंदर डांस किया और लोक संगीत पर आधारित कार्यक्रम में शमा बांध दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में विनोद सरावगी, मोतीलाल शर्मा, आजाद शत्रु अग्रवाल, पुनम पंड्या, बच्छराज राखेचा आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने अपने-अपने विचारों द्वारा समाज में एकता और सांस्कृतिक परम्पराओं के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं तथा केशव राठी, यशवर्धन मारू, श्रुति राठी को पदक देकर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी समाज के वयोवृद्ध गणेश बाहेती और उनकी धर्मपत्नी लाज्जो बाहेती की 50वीं सालगिराह मनाई गई जिसमें दुपट्टा और चुनरी औढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया और अंत में सभी ने मिलकर महाप्रसाद का आनंद लिया।
Latest News