श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल कानपुर द्वारा मनाया गया महेश नवमी महोत्सव
श्री माहेश्वरी नवयुवक मण्डल कानपुर द्वारा दिनांक 4-6-2025 को अपना 5158 वां माहेश्वरी वंशोत्पत्ती दिवस महेश नवमी उत्सव पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सबसे आगे गणेश जी का रथ, बाकेबिहारी जी, राम दरबार व आखिरी में शिव पावती जी का रथ था। इस बार शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण शिव पार्वती का नृत्य था। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि श्री शरद सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संगठन व विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू बागंड राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी को मण्डल अध्यक्ष राकेश मूदड़ा द्वारा दुप्पट्टा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती मंजू बांगड़ अध्यक्ष को मध्य उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष द्वारा दुप्पटा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पंडित आनंद जी गौड़ ने धर्मशाला में हवन पूजन कराया। शोभायात्रा मे आए सभी सामाजिक बंधुओं के लिए जगह जगह शर्बत, नाश्ता आदि की वयवस्था की गई थी। शोभायात्रा यात्रा माहेश्वरी धर्मशाला चावल मंडी से कमला टावर, सिरकी मोहाल, काहुकोठी, जनरलगंज, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड़, टोपी बाजार, चौक होते हुए धर्मशाला पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के आयोजन के बाद मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रोफेशनल व सामाजिक क्षैत्र मे उपलब्धि हासिल करने वालो को भी मण्डल की तरफ से विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता और रनर अप को सम्मानित किया गया। मण्डल की तरफ से महेश नवमी आयोजन समिति के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश मूदड़ा, गौरव ड़ागा, अरविंद झंवर, रोहित कुमार सारड़ा, नितीश मालानी, रागव नोवाल, युवराज झवर, रुचि बाहेती, महिला मण्डल की अध्यक्ष शालिनी करनानी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन