श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा महेश नवमी महोत्सव का आयोजन सम्पन्न
श्री महेश नवयुवक मंडल इचलकरंजी द्वारा विविध 10 खेलों की प्रतियोगिता से इस साल महेश नवमी महोत्सव 2025 शानदार अंदाज में मनायी गयी। जिसमे सर्व प्रथम माहेश्वरी क्रिकेट कार्निवल 2025 रखा गया, जिसमे 20 क्रिकेट की टीमों हर टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे 200 खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया जो कि अब तक का किसी भी क्रिकेट प्रतियोगिता में आये टीम का उचांक है और सभी खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन से इस प्रतियोगिता को चार चांद लगाये।
सिटी हंट दिमाग की बत्ती जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 140 लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी पूर्ण होशियारी से इस गेम को खेला और भरपूर आंनद लिया।
इस वर्ष महेश नवमी महोत्सव में काफी सालों बाद माहेश्वरी वॉलीबॉल लीग जो काफी चर्चित और पुराना खेल 20 वर्ष पूर्व इसी बेला पर खेला जाता था। काफी वर्ष उपरांत इस खेल को एक नई संजीवनी देने श्री महेश नवयुवक मंडल ने इस बार इस खेल का आयोजन किया 8 टीम और 64 खिलाड़ी में साथ हजारों वॉलीबॉल प्रेमियों ने इस खेल का आनंद लिया और हर वर्ष फिर एक बार इस खेल का आयोजन करने के लिए उत्साहित और उर्जित करने के लिए समस्त युवा साथियों को धन्यवाद दिया। बुद्धि के प्रयोग के लिए चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे,महिलाये और पुरुषों ऐसे 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
The Pentagon League कुछ नए अंदाज और हटके प्रतियोगिया ली जिसमे सतोलिया, रनिंग, Slow cycleing, 3 टांग की दौड़ , Sack Race और carrom ऐसे 5 खेल शामिल थे। इस अनूठे आयोजन में 8 टीमों में 56 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और सब से ज्यादा इस प्रतियोगिता का आंनद लिया।
15 साल के नीचे के बच्चों के लिए जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया जिसमे लड़कियों को हर टीम में 1 खि़लाडी लड़की और उसे बोनस के तौर पर हर अपने रन के बदले double रन दिए गए उसमे 15 टीम और 120 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
Maheshwari Football Fiesta जो कि अंतरराष्ट्रीय रूल के हिसाब से टर्फ ग्राउंड पे खिलाया गया। यह एक मात्र इचलकरंजी माहेश्वरी समाज ही है जो पिछले काफी वर्षों से ये आयोजन करता आया हैै। इसमें 6 टीम और 54 खिलाड़ीयों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता आर्ट मेला के नाम पर समाज के सभी वर्ग के छोटे बच्चों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमे 200 बच्चों औऱ साथ मे अभीभावको के लिए भी भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महेश मैराथन का आयोजन 1 जून को किया गया जिसको Main Sponsor सत्यदेव, दिनेश, सुरेश, मनोज बिड़ला परिवार बना। लगभग 1100 लोगो ने इस मैराथन में हिस्सा लिया और इसे एक अलग ही उत्सव के रूप में मनाया। सभी उम्र के लिए इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं स्त्री के हर वर्ग में लगभग 70 इनाम दिए गए और स्वस्थ के प्रति जागरूकता दिखायी।
महेशनवमी की शोभायात्रा में 1800 से 2000 लोगो ने आकर पूरे शहर को भगवान महेश मय बना दिया और भगवान महेश की जय से पूरा इचलकरंजी शहर गूंज उठा इस वर्ष इस शोभा यात्रा में झांकी स्वरूप छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रूप दिया गया जिसकी चर्चा सभी समाज वर्ग में थी और सभी ने इसकी काफी सराहना की।
रक्तदान शिबिर का आयोजन महेशनवमी के दिन 4 जून को किया गया जिसमें 270 लोगों ने रक्तदान किया जो कि काफी सराहनीय रहा।
सबसे आखिर में श्री महेश नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर वासुदेव बांगड़ और सचिव अमित कु मार काबरा ने इस महेशनवमी को यादगार बनाने के समस्त माहेश्वरी समाज का और सभी युवा साथियों को तहे दिल से धन्यवाद कहा।
Latest News