खींवसर में माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस पर हुए अनेक आयोजन

माहेश्वरी समाज खींवसर की ओर से महेश नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव को लेकर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। माहेश्वरी भवन से रवाना हुई शोभायात्रा में पुरुषों ने सफेद वस्त्र व गले में भगवा - दुपट्टा धारण किया हुआ था। महिलाएं लाल चून्दड़ी की साड़ी पहनकर शोभा बढ़ा रही थी। इस दौरान लोगों ने भगवान महेश के जयकारे लगाए वहीं महिलाएं गीतों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा शिव चौक, आकला रोड, बस स्टेण्ड, फोर्ट चौराहा, ओसियां रोड होते हुए माहेश्वरी भवन पहुंची। वहां अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। माहेश्वरी भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकरलाल चाण्डक ने भगवान महेश की स्तुति एवं महाआरती की। इस दौरान सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। 

माहेश्वरी भवन में हुई समाज की बैठक में सामाजिक विकासको लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल चाण्डक ने बताया कि बैठक में अनेक महत्वपूर्ण लिए गए तथा समाज के हिसाब का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पद्मश्री बंशीलाल राठी, शंकरलाल चाण्डक, जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष घनश्याम चाण्डक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर चाण्डक, कन्हैयालाल जाजू, बृजगोपाल चाण्डक, बृजगोपाल डागा सहित माहेश्वरी समाज के बंधुओं ने भाग लिया। हिमांश चाण्डक ने पद्मश्री बंशीलाल राठी को हाथ से बनी फोटो ग्राफ भेंट की। इस मौके पर संगठन के चुनाव 3 माह के भीतर चुनाव करवाने की घोषणा कमलकिशोर चाण्डक ने की। सर्व सम्मति से कमलकिशोर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। 

जायल तहसील माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में तहसील भर से माहेश्वरी बन्धुओं ने भाग लिया। सुबह काकाणी भवन से शोभायात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा आयोजन स्थल माहेश्वरी भवन पहुंची। भगवान महेश की विशेष पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। महिला मण्डल व युवा मण्डल की खेलकुद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सचिव द्वारका प्रसाद काकाणी ने बताया कि सम्मेलन में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल सारड़ा, कमल बजाज, हुकमीचंद जाखोटिया, श्रीनिवासन बजाज, रामस्वरूप कांकाणी, शिवरतन कांकाणी, पूनम जाखोटिया, घनश्याम असावा, नथमल दरक, राजगोपाल जाजू, शिवशंकर राठी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रविकान्त मून्दड़ा ने किया। माहेश्वरी समाज के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। माहेश्वरी समाज की ओर से भगवान महेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज बंधु श्वेत वस्त्र में केसरिया दुपट्टे के साथ नजर आए। महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थीं। शोभायात्रा के पश्चात समाज बंग भवन में प्रतियोगिताएं एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें माहेश्वरी पंचायत के शिवदयाल बंग, ओम प्रकाश बंग, शिवराज नावंधर, महेश बंग, हरिकिशन भट्टड़, मनोज बंग, सत्यनारायण लाहोटी, कैलाश मनिहार, वासुदेव भट्टड़, पवन भट्टड़, दामोदर बंग, जगदीश राठी, सुरेश राठी, नटवर भट्टड़, राम अवतार भट्टड़, गोपाल अटल सहित लोगों ने समाज के विकास को लेकर कई सुझाव दिए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन