बाप में महेश नवमी पर गौवंश को खिलाया हरा चारा और फिर लगाए परिंडे

बाप माहेश्वरी समाज ने स्थानीय ऋषि गोपाल गौ शाला में 400 गौ वंश को महेश नवमी को हरा चारा खिलाया। गौशाला कार्यकर्ता रमेश सेन ने बताया कि एक पिकअप हरा चारा गौ माता को खिलाया। शिक्षाविद मनसुख पालीवाल ने माहेश्वरी समाज के प्रमुख कार्यकताओं का अभिनंदन किया तथा कहा कि गौ माता को सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। गाय विश्व की मां है। हमे जीवन भर दूध पिलाती है, इसीलिए गाय को मां कहा गया। कार्यकर्ता सत्यनारायण भैया ने बताया कि बाप स्थित गायत्री मंदिर के महामृत्युंजय महादेव मंदिर में पूजा के बाद जलाभिषेक किया तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके सत्यनारायण भैया, बाबूलाल चांडक, अमृतलाल भूतड़ा, मोहनलाल भैया, तिलोक चंद राठी, किशोर राठी, जगदीश भूतड़ा, जुगल भटड़, विजय सिंह, गोपाल भटड़, गोपाल चांडक, ओम राठी, दामोदर मेहता, ओम सेवड़ा, नारायण दास राठी, सत्यनारायण राठी, जेठमल राठी, गंगाविशन आदि उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन