माहेश्वरी समाज महाराजगंज ने गणेश विसर्जन पर किया गया सेवा कार्य

माहेश्वरी समाज महाराजगंज द्वारा आयोजित गणेश विसर्जन स्वागत मंच में गणेश भक्तो में प्रसाद वितरण एवं जल सेवा किया गया। इस अवसर पर तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया एवं महामंत्री कन्हैयालाल राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी एवं मंत्री राजेश मालपानी ने गणेश प्रतिमाओं का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण में सराहनीय सहयोग किया एवं उपाध्यक्ष राजेश करवा, पवन मंत्री, वेणुगोपाल लोया, संयुक्त मंत्री आनंद लखोटिया एवं संगठन मंत्री पंकज नावंदर का भी स्वागत आयोजक संस्था द्वारा किया गया। अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रामदेव सारडा एवं कार्यकारिणी संयोजक अभिषेक इन्नानी तथा गोपाल राठी ने स्वागत मंच का संचालन किया, मंत्री नरेश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक बल्दवा, उपाध्यक्ष श्रीराम नावंदर, निर्वतमान अध्यक्ष ओमप्रकाश असावा एवं कार्यकारिणी सदस्यगण रमेश मोदानी, दीपक भट्टड (अपने मित्रों सहित), अभिषेक सारडा, दिनेश सारडा, निखिल पंसारी, महेश साबू एवं आशीष राठी ने भी सेवा कार्य में अपनी सहायता प्रदान की। उक्त कार्य में महाराजगंज के माहेश्वरी महिलाओं एवं बालक, बालिकाओं ने भी प्रसाद वितरण में प्रशंसनीय सहयोग दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन