संगमनेर में आयर्न मैन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
संगमनेर तहसील माहेश्वरी सभा की ओर से महेश नवमी उत्सव का आरंभ आयर्न मैन प्रतियोगिता से हुआ। भंडारी मंगल कार्यालय से इस प्रतियोगिता का आरंभ महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के जनसम्पर्क मंत्री पत्रकार अजय जाजू के करकमलो द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में संगमनेर तहसील अध्यक्ष श्रीनिवास भंडारी, मंत्री जुगल किशोर बाहेती, अर्थमंत्री सुजित खटोड तथा सदस्य कुशावर्त कासट, रोहित मणियार, दीपक करवा आदि उपस्थित थे।
सायकलिंग, रनिंग एवं स्विमिंग के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया इस प्रतियोगिता में प्रथम शौर्य मणियार, द्वितीय हर्ष बुब, तृतीय दिव्यम पोफळे रहे। विजेताओं को मालपाणी उद्योग समूह के संचालक तथा संगमनेर मर्चंट बँक के चेअरमन राजेश मालपाणी, प्रदेश जनसंपर्क मंत्री अजय जाजू, संगमनेर तहसील अध्यक्ष श्रीनिवास भंडारी, मंत्री जुगल किशोर बाहेती, अर्थमंत्री सुजित खटोड ने मेडल एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के सफलता हेतु स्पोर्ट कार्निवल कमिटी के सदस्य कृष्णा आसावा, सिद्धांत झंवर, वेणुगोपाल कलंत्री, सीए यश जाजू, दर्शन भंडारी, कमलेश आसावा, तेजस आसावा, हर्ष आसावा, गौरांग दहाड, रक्षा बंग, भूमि मणियार, ऋतिका झंवर आदि ने विशेष प्रयास किए।
Latest News