डॉ. निकिता चांडक, नागपुर ने बढाया समाज का गौरव
नागपुर निवासी श्री नवनीतलाल चांडक (वरिष्ठ अभिकर्ता जीवन बीमा निगम) की सुपौत्री व नवीन- मंजुश्री चांडक की प्रतिभाशाली सुपुत्री डॉ. निकिता चांडक ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए NEET-PG परीक्षा मे AIR 1011 रैंक प्राप्त कर शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व चिकित्सालय मे मेडिसिन विभाग मे M.D. के लिए प्रवेश लिया है। इससे पहले सुश्री निकिता ने स्नातक MBBS का पाठ्यक्रम KEM मुंबई से उत्तीर्ण किया था। निकिता की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News