जोधपुर में तिरंगा मैराथन का आयोजन सम्पन्न
महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत तिरंगा मैराथन से महोत्सव का शुभारम्भ श्री गणेश गो वत्स राधा कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में हुआ। समाज मंत्री नंदकिशोर शाह व उप मंत्री राधेश्याम डागा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रभारी माहेश्वरी युवा संस्थान को बनाया गया था। माहेश्वरी युवा संस्थान के अध्यक्ष अशोक लोहिया चार्ली ने बताया कि तिरंगा मैराथन के विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अतुल भंसाली थे। संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश पनपालिया ने बताया कि इस अवसर पर संयोजक विष्णु फोफालिया, सह संयोजक संदीप हेड़ा एवं अशोक तापडिय़ा और समाज के पदाधिकारियों द्वारा शहर विधायक अतुल भंसाली को साफा पहना कर व माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें जीप, बाइक, घोड़े, देशभक्ति की झाँकियाँ और बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने पैदल यात्रा की, जिसमें पुरुष सफेद वस्त्रों में और महिलाएं केसरिया वस्त्रों में नजर आई।
यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा भीतरी शहर के विभिन्न स्थानों पर अल्पाहार और शीतल पेय द्वारा समाज के सभी लोगों की मनुहार की गई। मैराथन के मार्ग में लकी ड्रा कूपन भी दिए गए और माहेश्वरी जन उपयोगी भवन में हाउजी गेम भी रखा गया जिसका प्रथम विजेता यशवंत फोफलिया रहा। लक्की ड्रा में 3 बम्पर एवं 7 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए। हाऊजी में एक बम्पर पुरस्कार सहित 10 अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गए।
मीडिया प्रभारी मनीष बागड़ी ने बताया की सभी महिलाएं व पुरुष हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देशभक्ति गानों पर और डीजे पर जोश और उमंग के साथ नृत्य किया। पूरे रास्ते में भारत माता की जय, वंदे मातरम और भगवान महेश का उदघोष हुआ। तिरंगा मैराथन के माहेश्वरी जन उपयोगी भवन पहुंचने पर मुरली सोनी, मधुसूदन पनपालिया, श्याम तापडिय़ा और उनकी टीम द्वारा संयोजक जीतू फोफलिया, शोभायात्रा संयोजक सुरेंद्र जाजू, महा प्रसादी संयोजक सुरेश मंत्री और अपार जन मानस का भव्य स्वागत किया गया।
वही तिरंगा मैराथन की पूर्व संध्या पर शनिवार को पाल रोड माहेश्वरी युवा संगठन की आमसभा गोविंदम गार्डन पाल रोड में आयोजित हुई। युवा संगठन के अध्यक्ष सुनील भूतडा और वासु भट्टड ने अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। सचिव मनीष राठी ने बताया कि इस अवसर पर रात्रि भोज की व्यवस्था की, जिसमें पाल रोड माहेश्वरी युवा संगठन के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।
सोशल मीडिया प्रभारी अंकित डागा विभिन्न माध्यमों से महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने के लिए समाज के लोगो को जागरूक कर रहे है। भव्य तिरंगा मैराथन के अंत में समाज के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मनिहार में सभी को धन्यवाद दिया। इसके बाद माहेश्वरी न्याति नोहरा में तीन दिवसीय नि:शुल्क कुकिंग क्लास का शुभारम्भ शेफ अलका शर्मा द्वारा किया गया।
संयोजक मधु मूंदड़ा ने बताया कि इस कुकिंग क्लास में समाज की महिलाओं तथा बालिकाओं की भारी उपस्थिति थी। शेफ अलका शर्मा ने तिरंगा कोफ्ता, वेजी बाइट्स, पेपर समोसा, चीज पनीर कवाब, क्रिस्पी हनी रोस्ट पोटैटो, गोभी 65 तथा वेजी कॉर्न क्रिस्पी की रेसेपी बनाने की जानकारी दी।
Latest News