अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन से श्रीमती मंजू बांगड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वितरित किया बुंदेलखंड ग्रामीण क्षेत्र में 400 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार एवं साडिय़ां
भारतवर्ष का बुंदेलखंड क्षेत्र जहां बहुत ही गरीबी एवं विकास की आवश्यकता है के राजनगर विधानसभा के ग्राम उदयपुर में युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो के तत्वाधान में मातृत्व संवर्धन अभियान अंतर्गत 25 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा लगभग 400 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार की थैली एवं साड़ी वितरित किए। इस अवसर पर कानपुरवासी अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन से श्रीमती मंजू बांगड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती प्रेमा झवंर राष्ट्रीय समिति प्रभारी, श्रीमती सीमा झवंर प्रदेश अध्यक्ष, हरगोविंद पांडे सोसायटी के अध्यक्ष, जे.पी. शर्मा कोषाध्यक्ष, डॉ. रितिका ठाकुर इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क गर्भस्थ पोषण आहार के अलावा गर्भवती माताओ का स्वास्थ्य परीक्षण में सीएमएचओ डॉ. आर. पी. गुप्ता, डॉ. रवींद्र पुरोहित स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर केएमए प्रोग्राम ऑफ एमओएचएफडबल्यू किया गया एवं स्वस्थ विभाग से डॉक्टर दीपिका सोनी, डॉक्टर नेहा अरजरिया एवं डॉ भावना सोनी शिविर में डॉक्टर द्वारा चेकअप किया गया, मातृत्व संवर्धन अभियान का संचालन किया गया। शिविर में आई गर्भवती महिलाओं को श्रीमती मंजु बांगड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि युग पुरुष स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो के तत्वाधान में मातृत्व संवर्धन अभियान अंतर्गत लगभग 400 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार की थैली एवं साड़ी वितरित किए।
संस्था की ओर से हरिगोविंद पांडे एवं श्री अलखराम दुबे ने आभार व्यक्त किया एवं श्रीमती मंजू बांगड़ ने संस्था के द्वारा किए जा रहे मानवीय सेवा कार्यों की मंच के माध्यम से भरपूर प्रशंसा करते हुए बताया की संस्था के उपाध्यक्ष तथा कोऑर्डिनेटर फरीदाबाद वासी माहेश्वरी समाज के समाजसेवी श्री रामनिवास झ्ंावर के सानिध्य से उक्त कार्यक्रम हेतु प्रेरणा मिली तथा राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, कोषाध्यक्ष किरण लढ्ढा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी तथा संरक्षक मंडल, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय समिति प्रभारी एवं सह प्रभारी बहनों का विशेष सहयोग मिला जिनकी प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन की ओर से पोषण आहार हेतु 31000 रुपए सहयोग राशि प्रदान की और आगे भी सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर सीएमएचओं छतरपुर स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर केएमऐ प्रोग्राम ऑफएमओएचएफ डब्ल्यू महिला चिकित्सक तथा आसपास के क्षेत्र से आए हुए बड़ी संख्या में गणमान्य विशेष तौर पर उपस्थित रहे। साड़ी एवं पोषण आहार पाकर जरूरतमंद बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
Latest News