श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल कानपुर ने पहलगाम आतंकवादी हमले में दिवंगत हुए देशवासियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल कानपुर ने दिनांक 23/04/25 को नयागंज चौराहे से भारत माता मूर्ति कानपुर तक पैदल मार्च निकाल कर पहलगाम आतंकवादी हमले में दिवंगत हुए देशवासियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मारे गए बेगुनाह लोगों के लिए आंखों में आंसू एवं आतंकवादियों के लिए चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था। आतंकियों को गोली मारो, हत्यारों को फांसी दो जैसे स्लोगन की तख्तियां लेकर लोग निकले। वहां से सरकार से अपील की गई कि इस कायरतापूर्ण हमले का तुरंत जवाब दे कर 1 के बदले 100 आतंकियों को मार गिराए।
Latest News