माहेश्वरी समाज साहित्य पुरोधा ग्रंथ के लिए आमंत्रण एवं अनुरोध

माहेश्वरी समाज के सभी साहित्यकारों, लेखकों, कवियों एवं सम्पादकों को यह जानकार हर्ष होगा कि महेश नवमी दिनांक 4 जून 2025 के पावन अवसर पर ज्ञानमंदिर, किशनगढ़ (राजस्थान) की मुख पत्रिका अध्यात्म अमृत का अप्रैल-जून 2025 का अंक माहेश्वरी साहित्य पुरोधा विशेषांक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसमें निम्न सामग्री का समावेश होगा। 

(1) समाज के पत्र-पत्रिकाओं के नाम पते, सम्पादक का नाम, मोबाइल नम्बर विभिन्न नगरों से प्रकाशित संस्करणों की जानकारी एवं ईमेल पतें। 

(2) लेखकों का नाम पते, मोबाइल नम्बर, फोटो एवं प्रकाशित साहित्य का विवरण। 

(3) कवियों के नाम पतें, मोबाइल नम्बर एवं फोटो एवं प्रकाशित साहित्य का विवरण। 

(4) पत्रकारों के नाम पते, मोबाइल नम्बर एवं फोटो। 

(5) स्मृति शेष साहित्यकारों, लेखकों, कवियों के परिचय फोटो इनका जीवन परिचय एवं प्रकाशित साहित्य पर अपना आलेख अपने फोटो सहित भिजाने का कष्ट करें। 

आपसे अनुरोध है कि माहेश्वरी साहित्यकरों, लेखकों, कवियों के बारे में आपके पास उपलब्ध जानकारी दिनांक 15 मई 2025 तक टाईप करके पी.डी.एफ. फाइल बनाकर Email - gyanmandir1980@gmail.com पर भेजने का कष्ट करें। 

इस सम्पूर्ण जानकारी की एक महत्त्वपूर्ण पुस्तक अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व महामंत्री श्री गोवर्धनलाल झंवर वाराणसी द्वारा भी प्रकाशित कराई जा रही है। अत: आपसे आग्रह है कि इस ग्रंथ को उपयोगी एवं संग्रहणीय बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। 

निवेदक 

कृष्णचन्द्र टवाणी 

प्रधान संपादक-अध्यात्म अमृत

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन