राजगढ़-अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) द्वारा किया गया सेवा कार्य

क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा पीसांगन के अन्तर्गत ग्राम राजगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर प्रयोग शाला को अपग्रेड करने हेतु रुपये 2,11,000 का सहयोग राजगढ़ के इसी विद्यालय के पूर्व छात्र, एलआईसी से सीनियर डीएम पोस्ट से सेवानिवृत्त हुए, हाल अजमेर निवासी श्री श्याम प्रकाश सोमानी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती विद्या सोमानी की पुण्य स्मृति में प्रदान किया। श्री श्याम प्रकाश सोमानी के निवास पर जिला सभा के अध्यक्ष श्री संदीप मून्दडा़ को रु 2,11,000 का चैक भेंट किया। इस अवसर पर जिलामंत्री श्री अशोक जैथलिया, निवर्तमान जिलामंत्री श्री तारा चन्द माहेश्वरी, क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा पीसांगन के अध्यक्ष श्री सत्य नारायण झंवर, क्षेत्रीय सभा मंत्री श्री पवन माहेश्वरी उपस्थित रहे। इस पुनीत प्रकल्प में सहयोग करने पर पीसांगन क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण झंवर तथा मंत्री पवन ने श्री श्याम प्रकाश सोमानी तथा उनके भाई, जिला संयुक्त मंत्री श्री श्रीगोपाल सोमानी कण्ठहार पहनाया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्री संदीप मून्दडा़ ने श्री श्याम सोमानी को कण्ठहार पहना और दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस कार्य के प्रेरणास्रोत जिला संयुक्त मंत्री श्री श्री गोपाल सोमानी का कण्ठहार और दुपट्टे से निवर्तमान जिलामंत्री श्री तारा चन्द माहेश्वरी ने सम्मान किया। राजगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रयोगशाला श्री श्याम प्रकाश सोमानी द्वारा प्रदत्त राशि से 10 कम्प्यूटर सैट, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, प्रिंटर, 10 कम्प्यूटर टेबल, 10 चेयर आदि से सुसज्जित किया जाएगा। अजमेर जिला माहेश्वरी सभा (संस्था) श्री श्याम प्रकाश सोमानी के प्रति आदरभाव से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद करती है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन