बेटी,बहन, बहु,पत्नी, मां - भावना सोनी, डेगाना जंक्शन
खुद चाहे कितनी भी टूटी हो अंदर से,
पर परिवार को जोड़े रखती हैं।।
कभी बेटी,बहन,बहु,पत्नी तो कभी मां बनकर
अपना हर किरदार अच्छे से निभाती हैं।।
कितनी भी थकावट हो उसे,
लेकिन हर वक्त मुस्कुराया करती हैं।।
"एक औरत ही मकान को घर बनाकर रखती हैं।।"
अपने सपनो की परवाह नही उसे,
अपनो के लिए वो जागती हैं।।
दिन बीतते जाते,साल गुजरते जाते हैं,
वो दूसरो के लिए खर्च हो जाती हैं।।
खुद की पसंद का ख्याल नहीं उसे
बाकी सब के मन की वो किया करती हैं।।
ममता,करुणा,शीतलता, सुंदरता गुण जिसके,
अपना गुस्सा, नाराजगी, असहमति खुद तक ही रखती हैं।।
एक औरत ही मकान को घर बनाकर रखती हैं।
भावना सोनी माहेश्वरी
डेगाना जंक्शन मो.6377402153
Latest News
