श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजि. कासगंज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल रजि. कासगंज के अंतर्गत महेश नवमी महोत्सव की श्रृंखला में श्री ओम स्वामी आश्रम वजीरपुर पर दिनाँक 2.6.25 दिन सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम श्री ओम स्वामी जी ने सभी माहेश्वरी समाज बंधुओ का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अतिथियों ने भगवान शिव की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा मंडल के पदाधिकारीयों अध्यक्ष अरविंद काबरा, मंत्री सुनील दरक, प्रबंधक राजीव काबरा, ने अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। आश्रम की पवित्र भूमि पर 56 औषधीय अश्वगंधा, अर्जुन, हरसिंगार, इंसुलिन, तुलसी, बेल, मीठा नीम आदि वृक्षों का रोपण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ओम स्वामी जी एवं विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण बिड़ला, अनिल काकाणी मौजूद रहे। इस मौके पर आश्रम की ओर से प्रात: नाश्ता व भोजन (प्रसादी) का आयोजन किया गया।
Latest News