वाराणसी में स्वर्गीय पवन जाजू स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी क्लब, वाराणसी द्वारा स्वर्गीय पवन जाजू स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सनबीम स्कूल, समनेघाट में हर्षोल्लास एवं शानदार व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। इस नाइट टूर्नामेंट में चार टीमों राघवेंद्र सारड़ा, शशांक जाजू, हरिओम धूत, अनुराग सोनी के बीच जोरदार मुकाबले हुए, जिसमें खिलाडिय़ों ने अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समाज के 100 से अधिक पुरुष, महिलाओं, बच्चों की उपस्थिति रही। फाइनल में हरिओम धुत की टीम विजेता बनी वही शशांक जाजू की टीम उपविजेता रही। इस वर्ष पहली बार 8 से 16 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए गए। इस वर्ग में कप्तान अध्यांश चांडक के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 38 रनों से जीत हासिल की समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित किया। इनमें प्रमुख रूप से माहेश्वरी परिषद अध्यक्ष श्री किशोर मूंदड़ा, कृष्ण कुमार काबरा, पूर्व क्लब अध्यक्ष राकेश दरक, गोपाल दम्मानी, रितेश खटोड़, विनोद भूतडा, प्रतिक मूंदडा, ऋषि पटवारी, दिव्यांश मूंदडा, केशव करवा, माहेश्वरी क्लब अध्यक्ष श्री जीतू चांडक एवं मंत्री श्री अमित चांडक, प्रवीर बजाज ने आयोजन की सफलता हेतु समस्त खिलाडिय़ों, समाजजनों, संयोजकों एवं सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News