श्री कृष्ण कुमार लखोटिया, रोसड़ा कर्मयोगी सम्मान से हुए सम्मानित

रोसड़ा (बिहार) निवासी स्व. विश्वनाथ लखोटिया के द्वितीय पुत्र श्री कृष्ण कुमार लखोटिया को देश के प्रतिष्ठित अखबार प्रभात खबर ने कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया है। प्रभात खबर द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बिहार के सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री श्री महेश्वर हजारी ने यह सम्मान श्री लखोटिया को दिया। श्री लखोटिया की समाजसेवा में काफी रुचि रहती है। वर्तमान में ये अध्यक्ष संस्कृत महाविद्यालय रोसडा, अध्यक्ष रोसडा चेम्बर आफ कामर्स, स्थायी कार्यकारिणी सदस्य रोसडा गोशाला के साथ साथ झारखण्ड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा, पश्चिम बिहार के संयुक्त सचिव भी हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन