कुलदेवी बधर माता धाम में भक्त निवास निर्माण कार्य प्रगति पथ पर

ताना-चितौडग़ड - सोमानी, मर्दा, छापरवाल, गदीया तथा अन्य 10 माहेश्वरी खापो की कुलदेवी बधर माता के धाम में भक्तों के सुविधा हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भक्त एल निवास का कार्य प्रगति पथ पर है। सभी कमरे वातानुकूलित, सुसज्जित फर्नीचर युक्त होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सोमानी, संभाजी नगर तथा ट्रस्ट के सचिव मनमोहन बागड़ी (मुंबई) के नेतृत्व मे निर्माण होने वाले भक्त निवास के प्रथम चरण में दो मंजिल पर निर्मित 30 रूम, भोजन शाला, कार्यालय तथा सत्संग हॉल का निर्माण होगा। भवन का निर्माण उदयपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट सुनील लढ्ढा के नेतृत्व में हो रहा है। निर्माण कार्य की समीक्षा करने हेतु श्री बधर माता आध्यात्मिक एव सांस्कृतिक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोमानी, संभाजी नगर और सह सचिव गोविंद सोमानी हैदराबाद से पधारे थे। आर्किटेक जुगल किशोर उदयपुर, आर्किटेक सोनू लोहार कपासन जिनके सुपर वाईजिंग में भक्त निवास निर्माण कार्य चल रहा है, भक्त निवास निर्माण की सविस्तार जानकारी दी। अध्यक्ष महोदय ने कार्य में जरूरी सुझाव दिए तथा निर्माण कार्य में तेज़ी लाने की अवशकता बताई। ट्रस्ट का मानस आगामी शारदीय नवरात्र में भक्त निवास के लोकार्पण करने का है। इस समय ट्रस्ट के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सोमानी, योगेन्द्र उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन