श्री माहेश्वरी सत्संग समिति चेन्नइ द्वारा विशाल झांकी का आयोजन
श्री रामदेव बाबा के 60 वें वार्षिक महोत्सव पर एक विशाल झांकी का आयोजन शाम 7 बजे से किया गया था। श्री माहेश्वरी सत्संग समिति चेन्नई की तरफ से श्री राधा कृष्ण की झांकी के पात्र थे तन्वी और केशव बियानी। श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई के उपाध्यक्ष कमल किशोर गोयदानी, सभा समन्वयक महेंद्र बियानी, जेठमल सारडा, संतोष सारडा, प्रदीप कुमार माहेश्वरी, ग्वालदास मोहता, सुरेश भट्टड़, दिलीप कोठारी, सुरेश चंद्र कोठारी, नारायणदास दम्माणी, पूजा झंवर, सविता माहेश्वरी आदि इस झांकी के साथ पूरी परिक्रमा की। पूरे साहूकार में 'जय बाबा रीÓ ध्वनि गूंज रही थी। पूरा वातावरण भक्तिमय था।
Latest News