होली के उपलक्ष में, श्याम फाल्गुन महोत्सव व श्याम संग फूलों की होली

माहेश्वरी परिवार, तिनसुकिया अंचल द्वारा रविवार 9 मार्च को महेश भवन परिसर में भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा के शीश का भव्य दरबार व अलौकिक श्रृंगार किया गया, अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की गई। रंग-रंगीले फागण के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या में श्री श्याम प्रचारक मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट तिनसुकिया द्वारा श्याम भजनों की रंग रंगीली अमृतवर्षा की गई जिसमें देर रात तक भक्त झूमते नजर आए। भजनों के साथ छगं बजाते हुए श्याम बाबा व लड्डू गोपाल के साथ फूलों व गुलाल से होली खेली गई व इत्र वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल होलिमय हो गया।

इस अवसर पर छप्पन भोग के साथ अमृत प्रसाद का भी आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित करीब 215-225 श्याम प्रेमीयों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार हीरा भाई, राजेश कनोई, रीशु कलंत्री एवं तिनसुकिया अंचल के प्राय: सभी परिवारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया, जिसके लिए माहेश्वरी परिवार सभी का हृदय से आभार व्यक्त व हार्दिक अभिनंदन करता है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन