माहेश्वरी समाज जिला नागौर का सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न
नागौर जिला माहेश्वरी सभा, मध्य राज. प्रादेशिक सभा एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में श्री माहेश्वरी पंचायत पोल, आजाद चौक, नागौर में माहेश्वरी समाज की अविवाहित लड़कियों हेतु नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें नागौर, डेगाना, मेड़ता, मूण्डवा, खींवसर व पांचौड़ी से समाज की 250 लड़कियों ने टीके लगवाये।
जिला सभा के अध्यक्ष सत्यनारायण भण्डारी ने बताया कि यह टीका 9 से 16 वर्ष की लड़कियों को दो चरण एवं 17 से 26 वर्ष की लड़कियों को 3 चरण में 6-6 माह के अन्तराल से लगाया जायेंगे। जिसमें से दिनांक 2 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक प्रथम चरण में कुल 250 लड़कियों के टीके सफलतापूर्वक लगाये गये।
नागौर जिला सभा के महामंत्री कैलाशनारायण मून्दड़ा ने बताया कि इस टीकाकरण शिविर का आयोजन श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी (भीलवाड़ा), आयचुकी देवी गंगाराम राठी चेरीटेबल ट्रस्ट (नागौर) एवं पुष्पा भण्डारी फाउण्डेशन (नागौर) के सौजन्य से किया गया। इस कार्य हेतु लाईफ लाईन हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेण्टर की चिकित्सक टीम ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, महासभा सदस्य श्री गोपाल सोनी, मध्य राजस्थान प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष श्री गोपीकिशन बंग, नागौर जिला सभा के कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश झंवर, सहसचिव श्री नथमल दरक, डॉ. बी.एल. भूतड़ा, डॉ. अमित राठी, नागौर तहसील सभा के अध्यक्ष विक्रम कासट, मेड़ता तहसील सभा के अध्यक्ष श्री नन्दूश्री मंत्री, डेगाना तहसील के अध्यक्ष श्री नेमीचन्द तोषनीवाल, जिला युवा संगठन के महामंत्री मुरली मनोहर मून्दड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं भगवान महेश के माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों द्वारा विधिवत् शुरूआत की गई। डॉ. बी.एल. भूतड़ा ने इस टीके के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है इसकी पूर्व रोकथाम हेतु इस टीके को बनाया गया है सभी लड़कियों को इस टीके को अनिवार्य रूप से लगाकर बचाव करना चाहिये। डॉ. अमित राठी ने बताया कि किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं रहना चाहिये एवं जागरूक होकर टीका लगवाया जाना चाहिये। इस टीके के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।
सभापति श्री संदीप काबरा ने बताया कि महासभा द्वारा जिला सभा व स्थानीय संगठन के साथ मिलकर इस तरह के शिविर का अयोजन पुरे देशभर में किया जा रहा है। सभी अभिभावकों को अपनी लड़कियों के प्रति जागरूक होना चाहिये। उन्होंने बताया कि महासभा शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनायें संचालित कर रही है। सभी माहेश्वरी परिवारों की मेडिक्लेम पॉलिसी की जानी अनिवार्य है।
जिला सभा द्वारा संचालित अभियान बेटी को समय पर परनाओ, बहु को आगे बढ़ावों के तहत डेगाना की श्रीमती राधिका सोमाणी का स्वागत किया गया। सत्यनारायण भण्डारी ने बताया कि इस अभियान से प्रेरित होकर स्वयं सभापति ने अपनी 21 वर्षीय बेटी की सगाई की है एवं जल्दी ही विवाह सम्पन्न किया जाना है।
इस अवसर पर नागौर माहेश्वरी पंचायत संस्थान के किशनलाल लोहिया, मदनमोहन बंग, ओम लोहिया, महेश अटल, श्यामसुन्दर सारड़ा, किशन अटल, पुरूषोतम बंग, महेश युवा संघ के नवनीत अटल, रमाकान्त सारड़ा, भरत अटल, पवन झंवर, लक्ष्मीकान्त ईनाणी, सचिन लोहिया, वरूण कलंत्री, रवि डागा, अभिषेक सारड़ा, महिला संगठन से सरिता तापडिय़ा, प्रमिला बंग, रामी कलंत्री, गायत्री हिंग्या, हेमलता भण्डारी, किरण भण्डारी, संतोष असावा, लक्ष्मी लोहिया उपस्थित रहे। दाऊलाल लोहिया, राजेन्द्र असावा, विनोद डागा, नेमीचन्द जाजू, सुशील भण्डारी, चांदप्रकाश भण्डारी, अशोक मून्दड़ा, विकास खड़लोया, भोजराज बजाज का विशेष सहयोग रहा। कैलाशनारायण मून्दड़ा ने सभी पधारे हुए अतिथियों व समाजबन्धुओं का आभार प्रकट किया। मंच संचालन महेश अटल ने किया।
Latest News