कोल्हापुर में डॉ. गिरीश जाखोटिया का सेमिनार संपन्न

जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उच्च और तार्किक नीतियों के माध्यम से प्रत्येक घटना का कुशल प्रबंधन किया, उसी प्रकार हम भी अपने व्यवसाय को उच्च स्तर तक ले जा सकते हैं। आज का प्रतिस्पर्धात्मक युग भले ही तेज गति से आगे बढ़ रहा हो, लेकिन पुराने सिद्धांत आज भी अत्यंत व्यावहारिक हैं। अपने व्यावसायिक नेटवर्क का विस्तार करना आवश्यक है। यह विचार प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय सलाहकार और अर्थशास्त्री डॉ. गिरीश जाखोटिया ने व्यक्त किए। कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा, श्री महेश सेवा समिति, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन और श्री महेश नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्री महेश भवन, इचलकरंजी में 'कृष्णनीति इन बिजनेस मैनेजमेंट' विषय पर टॉक शो का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. गिरीश जाखोटिया ने अनेक उदाहरणों के माध्यम से गहन मार्गदर्शन दिया। स्वागत महेश सेवा समिति के सचिव लक्ष्मीकांत बांगड ने किया, जबकि प्रस्तावना माहेश्वरी सभा कोल्हापुर जिला अध्यक्ष नितीन धूत ने रखी। इस अवसर पर महेश सेवा समिति अध्यक्ष द्वारकाधीश सारडा, न्यासी प्रमुख बेनीगोपाल मूंदड़ा और चंदनमल मंत्री ने डॉ. गिरीश जाखोटिया का सम्मान किया। मंच पर महाराष्ट्र प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष विनीत तोष्णीवाल, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष आनंद बांगड, महेश नवयुवक मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड, महासभा कार्यसमिति सदस्य भिकुलाल मर्दा, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा सहमंत्री मनमोहन कासट और तहसील सभा अध्यक्ष रामगोपाल मालाणी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीगोपाल दरगड, शांतिकिशोर मंत्री, श्रीकांत मंत्री, घनश्याम इनाणी, गोपाल बजाज, रामनिवास मूंदडुा, रमाकांत मालू सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु और युवा वर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में भंवरलाल लोया, श्रीकांत बंग, माधव नारायण राठी, अशोक कुमार मंत्री, बालकिशन टुवानी, हरीश सारडा, अशोक भुतडा, राजेश बाल्दी, दिनेश बाहेती, गोकुल बागड, अमित काबरा और सभी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा। चर्चा सत्र के आयोजन में श्यामसुंदर मर्दा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन जिला सचिव लालचंद गट्टाणी और युवा संगठन सचिव कृष्णकांत भूतडा ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन