फार्मासिस्ट डे पर बिहाणी एसडी फार्मेसी कॉलेज द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

श्रीगंगानगर, 23 सितम्बर। सेठ जीएल बिहाणी एसडी कॉलेज ऑफ टेक्नीकल एज्युकेशन (फार्मेसी कॉलेज) द्वारा वल्र्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों द्वारा सेठ जीएल बिहाणी एसडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की थीम ‘फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रहे हैं-अंगदान-महादान’ थी। स्वास्थ्य विभाग के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर श्री अशोक मित्तल, श्री जयदीप बिहाणी व बिहाणी एसडी लॉ पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव श्री विमल बिहाणी ने कॉलेज प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। श्री अशोक मित्तल ने सभी छात्र=छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि 25 सितंबर 1912 को इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फैडरेशन की स्थापना हुई थी। इसलिये स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्ट के योगदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने के लिये प्रतिवर्ष वल्र्ड फार्मासिस्ट डे मनाया जाता है। श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सक और रोगी के बीच की वह कड़ी है जिनके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। फार्मासिस्ट का कार्य केवल दवाइयां बेचना नहीं है बल्कि दवाइयों के फार्मूले बनाकर उन पर गहरी रिसर्च कर सुरक्षित दवाइयां बाजार तक पहुंचाना भी फार्मासिस्ट की सेवाओं में शुमार है। इस अवसर पर बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के उप-निदेशक श्री कमलजीत सिंह सूदन, प्राचार्य प्रो. संजीव ठक्कर सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।  प्राचार्य प्रो. संजीव ठक्कर ने बताया कि श्री जयदीप बिहाणी के नेतृत्व में रैली गगन पथ स्थित बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी, सुखाडिय़ा सर्किल, बीरबल चौक, रविंद्र पथ,  जय भारत मेडिकल स्टोर, गोल बाजार होते हुए मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण (पुराना राजकीय जिला चिकित्सालय) में समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथ में लिये हुए बैनर के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मासिस्टों के योगदान का संदेश आमजन को दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन