डेगाना में बनाया गया मकर संक्राति का पर्व

राकेश करवा, डेगाना Wed, 15-Jan-2025

डेगाना शहर में माहेश्वरी समाज ने मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं एवं महिलाओं में उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने जहां जमकर दान पुण्य किया वहीं बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने जमकर पतंगबाजी की। समाज के राकेश करवा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की महिलाओ व बच्चों ने मकर संक्रांति को लेकर सुबह से ही घरों की छतों पर पतंग और चरखी लेकर डट गए। हवा के कम चलने के बावजूद भी युवा व बच्चे पतंग बाजी में व्यस्त रहे। कई छतों पर तेज आवाज में बजते गीतों पर झूमते पतंगबाजों ने छत पर ही तिल से बने व्यजनों व गुलगुले, पकोड़ों का आनंद लिया। शहर में पतंगबाजी कार्यक्रम के मौके पर पवन सोमानी, संगीता सोमानी, कृष्णा, अंशुल सोमानी, प्रहलाद तोषनीवाल, मंजू चितलांगिया, राधिका चितलांगिया, हृतविक चितलांगिया, तरुण तोषनीवाल, श्वेता जाजू सहित युवा बच्चे व महिलाएं मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन