पूणे में परिचय सम्मेलन-2025 का आयोजन सम्पन्न
महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन और पुणे जिल्हा प्रगति मंडल जिल्हा युवा समिति द्वारा 5 जनवरी 2025 को पुणे के महेश सांस्कृतिक भवन में विवाह इच्छुक वधू वर के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया था। यह सम्मेलन माहेश्वरी समाज के युवाओं को अपने जीवनसाथी को तलाशने में एवं साथ जुडऩे का एक अद्वितीय अवसर उपलब्ध करता है।
सम्मेलन के दौरान, 837 विवाह इच्छुक प्रत्याशियों ने पंजीकरण किया था, जिसमें 22 साल से 39 साल तक के प्रत्याशियों ने सहभाग लिया था। कुल 1680 मीटिंग (मंत्रणा) संपन्न हुईं। जूम सेशन के माध्यम से, विदेश और अन्य प्रदेश में रहने वाले प्रत्याशियों की चर्चा हुई, जिसमें 97 प्रत्याशियो ने भाग लिया। साथ ही, अभिभावक के लिए एक टॉक शो का आयोजन किया गया था, जिसमें डॉ. नवनीत मानधना, डॉ. रवि मनियार, शेखर मूंदड़ा, विनीत तोषनीवाल ने मार्गदर्शन किया। इस टॉक शो का सूत्र संचालन सचिन चांडक,भूषण मानुधने ने किया।
महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन हर साल बदलते तंत्र ज्ञान को अपनाकर इस परिचय सम्मेलन में काफी बदलाव करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी सम्मेलन में हिस्सा ले सके। इस साल भी संगठन ने नये नये तकनीक, बदलती, अत्याधुनिक तंत्रप्रणाली डिजिटलायजेशन को अपनाकर सम्मेलन में सुकरता और सुलभता लाने का प्रयास किया। पहली बार ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मीटिंग (मंत्रणा) हुई।
इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष विनीत तोषनीवाल, मंत्री पीयुष राठी, कृष्णा राठी, आनंद माहेश्वरी, तुषार धुप्पड, गणेश डागा, सागर भूतड़ा, पंकज राठी, विवाह समिति के अमित बियाणी, विनय केला, पूणे जिलासभा अध्यक्ष महेश सोमाणी, सतीश बजाज, पुणे जिला माहेश्वरी प्रगती मंडल युवा समिति के अभय करवा, सचिन चांडक, राहुल भूतडा, संतोष जाजू, सागर लोया, रौनक झंवर, अभिषेक झंवर, राकेश लदड, मनीष मणियार, भूषण भट्टड के साथ समिति के सभी युवा और युवती समिति उपस्थित थे। कार्यक्रम में ऑनलाईन एप के लिये धीरज मर्दा के रिश्ते धागे एप के माध्यम से हुई। पूरे कार्यक्रम का सूत्र संचालन शुभम मंत्री, भूषण मानुधने, प्राची राठी द्वारा किया गया।
Latest News