माहेश्वरी समाज महाराजगंज द्वारा परिवार-धणी अलंकरण समारोह सम्पन्न

माहेश्वरी समाज महाराजगंज, द्वारा होटल राजधानी सिद्दी अंबर बाजार में परिवार-धणी अलंकरण, पारिवारिक सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षकों का सम्मान, सम्पन्न समारोह में महाराजगंज क्षेत्र के माहेश्वरी परिवार के 65 वर्ष से ऊपर आयु के अभिभावकों का सम्मान किया गया। प्रेस विज्ञप्ति से बात करते हुए अध्यक्ष नरेश भूतड़ा ने बताया कि श्रेणिक सोनी और निखिल पंसारी के संयोजन में कार्यक्रम का प्रारंभ महेश वंदना से हुआ। संस्था द्वारा पिछले 5 वर्षों में आयोजित सेवा एवं धार्मिक कार्यों का निवर्तमान अध्यक्ष रामदेव सारडा ने ब्यौरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात अल्पहार के उपरांत मंत्री श्रीराम नावंदर ने बताया नगर के प्रसिद्ध पंडित श्री वंशमणिजी महाराज के आशीर्वचन मंत्रोच्चारण से महाराजगंज क्षेत्र के वयोवरिष्ठजनों को मोतियों की माला एवं स्मृति चिन्ह से उनका एवं उनके परिवार का स्वागत किया गया। आमंत्रित परिवारों में राजाराम मालपानी, श्रीराम काबरा गंगानारायण मणियार, रुक्मादेवी भूतड़ा, जवाहरलाल डोडिया, पार्वतीबाई डोडिया, विमला भाई बाहेती, कवि वेणुगोपाल भट्टड़, स्नेहलता भट्टड, श्रीगोपाल भट्टड़, शकुंतला देवी भट्टड़, श्यामसुंदर काकाणी, प्रेमलता काकाणी घनश्यामदास काकाणी, गीता देवी काकाणी, लक्ष्मीनारायण काकाणी, पुष्पादेवी काकाणी, नंदकिशोर लाहोटी, हरिकिशन भट्टड़, रमेशचंद्र सोनी, मदनलाल नावंदर, काशीनाथ राठी, पुष्पादेवी करवा, सत्यनारायण राठी, राधेश्याम राठी, बृजगोपाल काबरा, शांताबाई काबरा, मुरलीधर काबरा, घनश्याम बजाज, पद्मावती देवी बजाज, किशनागोपाल राठी, सरस्वती देवी राठी, बृजगोपाल मालानी, प्रेमलता मालानी, रामानुजदास मालानी, रामगोपाल मालानी, बृजगोपाल असावा, शंकरलाल सारडा, सुशीलादेवी सारडा, रामानुज सारडा, शांतादेवी सारडा, बृजगोपाल सारडा, हनुमानदास बजाज, श्रीमती अतिराज बजाज, प्रेमलता पलोड, उर्मिला लोया, ओमप्रकाश कलंत्री, सुरेश साबू, मुरलीधर मोदानी, रामनिवास करवा, सत्यनारायण नावंदर एवं श्रीमती शारदा देवी भूतड़ा का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष महेश साबू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के मंत्री राजेश मालपानी, समाज सेवी विष्णु पंसारी पधारे।

अवसर पर संस्था के परामर्शदाता नंदगोपाल भट्टड़ एवं भगवानभाई पंसारी, उपाध्यक्ष आकाश काकाणी, सह मंत्री रुपेश डोडिया, संगठन मंत्री दीपक भट्टड़, प्रचार मंत्री अंकित मालानी, कार्यकारीणी सदस्य अभिषेक इन्नानी, अभिषेक सारड़ा, आशीष राठी, अंकित बाहेती, ओमप्रकाश असावा, आनंद झंवर, दीपक बलदवा, दिनेश सारडा, गोपाल राठी, कैलाश झंवर, कमल किशोर राठी, पवन असावा, रघुनंदन भट्टड़, राहुल बजाज, रमेश मोदानी, श्रीगोपाल नावंदर आदि अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन