कड़ाके की ठंड और गलन भरी ठिठुरन में भी, कर रहे योगाभ्यास

15 दिसंबर शहर में कड़ाके की ठंड और गलन भरी ठिठुरन में जहां लोग सुबह देर तक घरों में दुबके हुए हैं। वहीं हाजीपुरा गार्डन नमस्ते सर्किल शाहीबाग अहमदाबाद में गुजरात राज्य योग बोर्ड से प्रशिक्षित मुख्य योग कोच मुकेश कोठारी के निर्देशन में संचालित नि:शुल्क योग कक्षा में योग साधक प्रात: 6:15 बजे से 7:30 तक ही योग प्राणायाम कर रहे हैं। मुकेश कोठारी के अनुसार योगासन स्वस्थ व्यक्तियों के शरीर को सर्दी से बचा सकते हैं, सुबह योग अभ्यास करने से दिमाग व शरीर सक्रिय रहता है। योग से हृदय गति और शरीर का  तापमान बढ़ता है, रक्त वाहिकाओं के फैलने से परिसंचरण में सुधार आता है। सर्दी को मात देने के लिए प्राणायाम एवं हस्त उत्तानासन, पाद हस्तासन, उष्ट्रासन, हलासन, भुजंगासन का विशेष अभ्यास कराया जाता है। हृदय रोग एवं विशेष बीमारियों से ग्रसित लोगों को सर्दी के मौसम में खुले में सुबह जल्दी योग प्राणायाम करने से बचना चाहिए, डॉक्टर की सलाह से धूप निकलने के बाद उनके लिए निर्धारित योग प्राणायाम कर सकते हैं। योग कक्षा योग कोच मुकेश कोठारी गुजरात राज्य योग बोर्ड संचालित हाजीपुरा गार्डन शाहीबाग अहमदाबाद में नियमित योग प्राणायाम कर रहे हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन