भरतपुर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा छप्पन भोग व अन्नकूट की झांकी

भरतपुर जिला माहेश्वरी समाज द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर को माहेश्वरी कुंज नीम दा गेट पर अन्नकूट एवं छप्पन भोग कार्यक्रम में भगवान शिव की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई। राज किशोर माहेश्वरी द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया गया एवं भगवान को इत्र एवं चन्दन का लेप किया गया। समाज के सभी महिला एवं पुरूषों द्वारा संवेद स्वर में भगवान् शिव की आरती पूजा वंदना की गयी एवं पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर समाज के जिला मंत्री मुकेश कुमार माहेश्वरी द्वारा बताया गया कि जिले के सभी समाज बंधुओं द्वारा अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की गयी। समाज की महिलाओं द्वारा बहुत ही ह्रदय स्पर्शी एवं मनभावन भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिला अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी द्वारा सभी आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। वैश्य समाज के महामंत्री सुमनेश गुप्ता एव हरित ब्रज सोसाइटी से विष्णु कुमार शर्मा, शीलम सिंह, सत्येन्द्र यादव, रुढ्ढष्ट एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येन्द्र कौशिक भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में मोहन लाल संजय, राधा बल्लभ, प्रहलाद, जीतेंद्र, गजेन्द्र, अशोक, उपेन्द्र, माधव, योगेश, दीपक, राघव, गजेन्द्र, राहुल काबरा, बृजेश रारह, वरुण, सूर्यम, राघव, लवलेश, कपिल, विकास काबरा, अर्पित, तरुण, आशुतोष, मुकुंद, ऋषि, सुमन, मोहिनी, रेखा, पुष्पा बहादुरगढ़, कृपा ग्वालियर, रचना, चंचल गुंजन, नलनी, ललिता, प्रीति, दीपशिखा, मनीषा, श्वेता, दिव्या खंडेलवाल, वंदना खंडेलवाल आदि का विशेष योगदान रहा। जय महेश के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन