कोयंबटूर मे एकादशी को श्री श्याम बाबा के भजन


कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के समिति सदस्य श्री गिरीराज चांडक, श्रीमती मिनाक्षी चांडक एवं परिवार द्वारा श्री श्याम परिवार, कोयंबटूर के तत्वाधान मे श्याम बाबा के कीर्तन एंव भजनो का आयोजन दिनांक 11 दिसंबर 2024 गुरूवार, मार्गशीर्ष माह की मोक्ष एकादशी को श्री श्याम दरबार (श्री शक्ति धाम मंदिर), साईबाबा कॉलोनी, कोयंबटूर में किया गया। कार्यक्रम मे 50 से ज्यादा भक्तों ने मधुर भजनो का आनंद लिया एवं बाबा की ज्योत लेकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के सदस्यो रेणुका माहेश्वरी, गिरीराज चांडक एवं श्री श्याम परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा मंत्रमुग्ध भजनो के गायन से सम्पूर्ण माहौल को श्याममय कर दिया। कार्यक्रम में चांडक परिवार के अन्य सदस्य ओमप्रकाश चांडक, लीला चांडक, आशिष चांडक, ममता चांडक, एकांश चांडक तथा समाज की ओर से वयोवृद्ध सदस्य श्रीमदन मोहन भुराडिया, श्रीमती आशा भुराडिया, प्रकाश माहेश्वरी, अमित मण्डोवरा, अनुपमा मण्डोवरा, मनोज गग्गड, सरोज मंत्री, बाबूलाल मंत्री आदि ने सम्मलित हो कर श्यामबाबा के भजनो का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत मे श्याम बाबा की आरती करके सभी भक्तो को प्रसाद का वितरित किया गया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन