कोविद बुब, नागपुर ने बढाया समाज का गौरव

नागपुर निवासी रचना महेश बुब के प्रतिभाशाली सुपुत्र कोविद बुब ने वर्ष 2024 में गणित और विज्ञान की कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कोविद ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए American Mathematics Exam में स्वर्ण पदक, Singapore and Asian Mathematics Exam में रजत पदक, Vanda Science Exam में स्वर्ण पदक, RMO (एक ऐसी परीक्षा जो असाधारण गणितीय प्रतिभा वाले छात्रों की पहचान और उनके विकास के लिए आयोजित की जाती है) में भी उत्कृष्टता प्राप्त की। इन उपलब्धियों के माध्यम से कोविद ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे माहेश्वरी समाज का नाम भी गौरवान्वित किया है। कोविन्द की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन