रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का 21वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 165 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 67 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे डॉ. दिव्या खण्डेलवाल, रतनगढ़ शहर की आशा सहयोगिनी बहिनो ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्य्क्ष मंजू लढ्ढा, सरिता चांडक, मंजू पेड़ीवाल, चन्दा सोनी, एडवोकेट पूर्णिमा लढ्ढा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, रामोतार चांडक, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, नरेश पेड़ीवाल, दिनेश लाहोटी, रामकिशन चांडक, रमेशचंद्र तापडिय़ा व नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन