सोमानी परिवार की कुलदेवी का भजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित

लक्ष्मणगढ़ के माहेश्वरी भवन में सोमानी परिवार की कुलदेवी दादी जी के 35वां वार्षिकोत्सव में भजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। रातभर चले दादी जी के कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायकों ने ल्याया थारी चुनरी करियो मां स्वीकार, आसरो दादी थारो है व गर जोर मेरो चाले हीरा मोत्या से नजर उतार दू जैसे सुंदर सुमधुर भजनों से दादी जी को रिझाया। अखण्ड ज्योत के साथ प्रारम्भ हुए कीर्तन की शुरुआत सोमानी परिवार के सुरेन्द्र सोमानी जयपुर की गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात जयपुर के बुन्दु एंड पार्टी के संगीत संयोजन में मनोहर पुजारी सालासर, पवन शर्मा निर्मल, ऋतु पाण्डे, लोकेश शर्मा, मामराज अग्रवाल जयपुर, पवन बुंटोलिया, विमल हरितवाल फतेहपुर ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। दादी जी के चुनरी, मेंहदी व श्रृंगार की धमाल पर भक्तगण झूम उठे। इस अवसर पर रामस्वरूप सोमानी, दिनेश सोमानी, महेश सोमानी, राजकुमार सोमानी, विष्णु सोमानी, रतन सोमानी, उमेश सोमानी, संजय सोमानी, हरि सोमानी, अनिल सोमानी, आनंद सोमानी, जयप्रकाश, प्रेम प्रकाश सोमानी, सुरेश काबरा, महेश काबरा, सुशील विनोद काबरा, रमेश काबरा, मांगीलाल काबरा सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्यजन उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन