दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कार्यकारी मंडल की बैठक संपन्न
10 नवंबर 2024 रविवार को राजसमंद जिला माहेश्वरी सभा के तत्वाधान एवं माहेश्वरी समाज कुरज के आतिथ्य में कुरज माहेश्वरी समाज भवन में आयोजित दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कार्यकारी मंडल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम चेचानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अर्थ मंत्री श्री राजकुमार काल्या थे। बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कुरज माहेश्वरी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई गई जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री ख्याली लाल जागेटिया, सचिव पद पर श्री गिरिराज लाहोटी, उपाध्यक्ष पद पर श्री रतन न्याती, कोषाध्यक्ष पद पर श्री लोकेश मंडोवरा, संगठन मंत्री के पद पर श्री सुंदर लाल मंडोवरा सांस्कृतिक मंत्री पद पर श्री ईश्वरलाल मंडोवरा को शपथ ग्रहण करवाई गई। स्थानीय नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला अध्यक्ष श्री विष्णु गोपाल सोमानी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
कुरज समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी श्री पुष्कर लाहोटी का उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए, श्री ख्याली लाल जागेटिया का भामाशाह के रूप में एवं श्री निलेश जागेटिया का ब्रांड एंबेसडर (पौधारोपण कार्यक्रम राजस्थान सरकार) बनने के लिए प्रदेश सभा द्वारा विशेष सम्मान किया गया। बैठक में वर्तमान में माहेश्वरी समाज में जो भी ज्वलंत मुद्दे थे उन पर काफी चर्चाएं हुई एवं महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जो भी कार्य योजनाएं चलाई जा रही है, सहायता योजनाएं चलाई जा रही है उन सभी कि विस्तृत जानकारी विभिन्न वक्ताओं के द्वारा सदन को प्रदान की गई। प्रदेश सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्याम सोमानी ने विभिन्न ट्रस्टों (बद्री लाल सोनी शिक्षा सहयोग केंद्र, जाजू ट्रस्ट, महेश सेवा निधि, बांगड़ मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी, आदित्य विक्रम बिरला व्यापार सहयोग केंद्र) के माध्यम से जो सहायता प्रदान की जा रही है उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अर्थ मंत्री श्री राजकुमार काल्या ने महासभा की फ्लैगशिप योजनाओं (जीनियस चाइल्ड प्रोग्राम, मिशन आईएएस 100, एबीएमएम इन्नोवेट, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, चेतना लहर) के बारे में सदन को विस्तार से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्री राधेश्याम चेचानी ने प्रदेश सभा द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं भावी योजना के द्वारा क्या किया जाना है बताया और विभिन्न जिलों को अपने जिले में क्या-क्या कार्य संपादित करवाने हैं, क्या-क्या योजनाओं हेतु कार्य करना है, जिला सभाओं के दायित्व के बारे में बताया एवं उनसे राष्ट्रीय फ्लैगशिप योजनाओं को इस कार्यकाल में कम से कम दो-दो बार करने हेतु निर्देशित किया। श्री राधेश्याम चेचानी ने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी विधवा एवं असहाय बहन सहायता मिलने से वंचित में रहे एवं सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि समय-समय पर उनसे मुलाकात कर हर संभव मदद का प्रयास करें। साथ ही किसी घर में अगर दो विधवा है तो उन दोनों को सहायता मिले इस हेतु भी प्रदेश स्तर से प्रयास किया जाएगा।
दीपावली पर्व पर महासभा द्वारा विधवा बहनों के लिए जो शगुन (साड़ी,1100/-) व मिठाई पहुंचाई गई थी इस प्रकार रक्षाबंधन पर भी शगुन भिजवाने का विचार है। उन्होंने सदन को अवगत कराया की महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री रामपाल सोनी के यहां से संचालित ऑफिस से विभिन्न ट्रस्टों द्वारा 8 करोड रुपए से अधिक प्रतिवर्ष वितरित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय युवा संगठन के महामंत्री श्री प्रदीप लढ्ढा ने युवा संगठन के द्वारा किए जा रहे किया जा रहे कार्यों से सदन को अवगत कराया एवं दुबई में होने वाले बिजनेस समीट के बारे में सदन को जानकारी दी एवं उसमें सम्मिलित होने का आव्हान किया। संयुक्त मंत्री श्री राजेंद्र नुवाल के निधन होने से जो पद रिक्त हुआ था उसे हेतू पूरे सदन में सर्वसम्मति से श्री राकेश मूंदड़ा उदयपुर को प्रदेश संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित किया। अब तक जो भी समाज बंधु दिवंगत हुए हैं उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। प्रदेश सचिव श्री रामगोपाल सोमानी ने पधारे हुए सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों का बैठक में पधारने के लिए एवं कुरज समाज व राजसमंद जिला सभा को अच्छे आथित्य के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की गई।
Latest News