माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा दिवाली मिलन समारोह आयोजित

माहेश्वरी सभा की ओर से, महिला मंडल एवं युवा संगठन बठिंडा के सहयोग से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भुच्चो, तलवंडी, बठिंडा के माहेश्वरी बंधुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पिछड़े बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए ज्ञान ज्योति एज्युकेशन मुफ्त कोचिंग सेंटर के संचालक श्री शुक्ल माहेश्वरी, श्रीमती ज्योति होलानी, श्रीमती आरती माहेश्वरी, नौजवान समाज सेवी सुमित माहेश्वरी एवं अन्य समाज सेवियों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के खून दानी सदस्यों को सम्मानित कर सभी सदस्यों को खून दान करने के लिए प्रेरित किया गया। मेधावी छात्रों और प्रोफेशनल डिग्री लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गुजरात से आए हुए माहेश्वरी परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया एवं 25 व्यक्तियों की संयुक्त परिवार के मुखिया श्री तारा चंद माहेश्वरी का विशेष समान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्री गोविंद डागा ने बखूबी किया। कार्यक्रम में बच्चों के डांस, गेम्स आदि करवाए गए। कार्यक्रम में मूंदड़ा परिवार एवं पूजा लखोटिया द्वारा डांस प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल और युवा संगठन की ओर से बच्चों और कपल गेम्स करवाई गई। कार्यक्रम में खाने पीने की व्यवस्था श्री सुरेश चांडक एवं श्री सोहन माहेश्वरी द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सविता होलानी, पूनम राठी, रिम्पी कोठारी, डॉ. रामनारायण माहेश्वरी, प्रवीण मिमानी, राजेंद्र लखोटिया, सुशील मूंदड़ा, सुप्रीम कोठारी, प्रादेशिक सचिव जगदीश मंत्री, हिमेश डागा, अखिल लखोटिया, अंकुर मिमानी का सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन