वाराणसी में दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न
माहेश्वरी परिषद तथा माहेश्वरी कला संस्कृृति द्वारा दिनांक 2 नवंबर 2024 को महमुरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष श्री राजेश बाहेती, मंत्री श्री कृष्ण कुमार काबरा तथा सभी संगठनों के अध्यक्ष और समाज के विशिष्ट जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में समाज की युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु शिक्षा सम्मान तथा विशेष प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया गया। माहेश्वरी कला संस्कृति के द्वारा नारी तू नारायणी के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की संयोजिकायें सोनिया मारु, राधिका डागा, पूजा चांडक तथा सांस्कृतिक मंत्री कोमल चांडक एवं प्रियंका सराडा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम की सलाहकार मनीषा धन्नाणी थी। मां अन्नपूर्णा के प्रसाद रूपी भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री राजेश बाहेती,राजकुमार कोठारी, मनीष दुजारी, संदीप चांडक, राजेश गट्टानी, राकेश दरक, विवेक बागड़ आदि का विशेष सहयोग रहा।
Latest News