माहेश्वरी सभा इरोड द्वारा दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 2 नवंबर को माहेश्वरी सभा इरोड द्वारा दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन माहेश्वरी भवन मे किया गया। जिसमे माहेश्वरी सभा के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को संचालित होने वाले ज्ञान पाठशाला (जिसमे बच्चों को गीता और रामायण पठन, संस्कार, तीज त्यौहार जैसे सनातनी शिक्षा दी जाती है) के बच्चों ने धार्मिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर महेश वन्दना से हुई। फिर समाज के बिछड़े सदस्यो के लिए मौन रखकर उन सबको श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मंच का संचालन श्री राम अवतार भराडिय़ा और श्री केशव जाजू ने किया। सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे ये 4 साल की ये बच्ची तिविषा सारदा के इस प्रस्तुति ने सबका मनमोह लिया। कार्यक्रम के बीच बीच मे शिक्षा क्षेत्र मे अव्वल आने वाले बच्चों को भी प्रोत्साहित किया गया।
Latest News